Muzaffarpur 15 March : मुजफ्फरपुर में गुरुकुल शतरंज अकादमी द्वारा आयोजित 9th Gurukul Chess League में अघोरिया बाजार शाखा की बालिका टीम (श्रेया राज, वान्या श्रीवास्तव और भानु रंजन) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले जीतकर 10 अंकों के साथ चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अकादमी की पांच शाखाओं के बीच राउंड रॉबिन पद्धति से मुकाबले खेले गए।
9th Gurukul Chess League
गुरुकुल शतरंज अकादमी मुजफ्फरपुर के द्वारा 9th Gurukul Chess League का आयोजन अकादमी के आदर्श नगर स्थित शाखा के सभागार में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता पांच चक्रों में गुरुकुल शतरंज अकादमी के पांच शाखाओं के बीच राउंड रॉबिन पद्धति से खेला गया।

जिसमें पितौझिया जगरनाथ शाखा(उत्कर्ष कर्ण – कप्तान, राजीव रंजन, लक्ष्य रंजन), अघोरिया बाजार शाखा(श्रेया राज- कप्तान, वान्या श्रीवास्तव, भानु रंजन), आदर्श ग्राम शाखा(कार्तिक कुमार- कप्तान, उज्ज्वल कर्ण, मानिक राज), बालूघाट शाखा(हर्ष रंजन – कप्तान अर्णव सिंह, आरोम्य रंजन, एवं सहबाजपुर शाखा(आदित्य वर्धन सिंह – कप्तान, मिष्टी, स्वाति कुमारी) ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अभिषेक सोनू ने बताया कि पूर्व के सभी संस्करणों में हमेशा बालक टीम ही विजेता बनती रही है। इस मिथक को तोड़ते हुए कप्तान श्रेया राज, वान्या श्रीवास्तव एवं भानु रंजन की बालिका टीम ने अपने सभी मुकाबलों को जीतकर 10 अंकों के साथ चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

प्रथम चक्र में बाई मिलने के बाद अघोरिया बाजार शाखा ने आदर्श ग्राम शाखा को 2-1 से, द्वितीय चक्र में आदर्श ग्राम शाखा को 2-1 से, तीसरे चक्र में सहबाजपुर शाखा को 2-1 से, चौथे चक्र में बालूघाट शाखा को 2-1 से एवं पांचवें चक्र में पितौझिया जगरनाथ शाखा को 2-1 से हराया।
Ravi Mehta Memorial Football League : Bairiya Sporting Club ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया https://t.co/oBYhx5RpdC #Muzaffarpur #football pic.twitter.com/nNKwOJ5VKz
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 15, 2026
पुरस्कार वितरण समारोह में पटना सचिवालय में कार्यरत सहायक सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार सिंह, गुरुकुल के निदेशक राजीव रंजन एवं विभा कुमारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
अंतिम परिणाम
- अघोरिया बाजार शाखा – 10 अंक 11 ब्यूकोल्ज
- आदर्श ग्राम शाखा- 6 अंक 11 ब्यूकोल्ज
- पितौझिया जगरनाथ शाखा – 6 अंक 10 ब्यूकोल्ज
- बालूघाट शाखा – 6 अंक 9 ब्यूकोल्ज
- सहबाजपुर शाखा – 2 अंक 4 ब्यूकोल्ज

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।