Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 June : मुजफ्फरपुर के रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है. कल मुजफ्फरपुर समस्तीपुर रेलखंड के सादपूरा रेलवे गेट पर लगभग 4 से 5 के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई. सादपूरा रेलवे गेट खुले रहते ही दूसरी ट्रेन भी पहुंच गई. ऑटो और गाड़ियों पर सवार यात्री कूद कर भागने लगे.

A railway crossing in Muzaffarpur

10 मिनट तक तो अफरा तफरी मची रही. कल शाम एक ट्रैन सादपूरा रेलवे गेट से होकर गुजर रही थी, गेट इसी बीच गेट मैन ने खोल दिया. सादपूरा रेलवे गेट पर ज्यादा भीड़ हमेशा रहती है. इसी बीच दूसरी तरफ नारायणपुर से एक ट्रेन आ गई जिसे देख लोग सहम गए. ज्यादातर ट्रेन की गति सादपूरा रेलवे गेट आते-आते धीमी हो जाती है इसलिए ट्रेन रुक गई और कोई अनहोनी होने से बच गया.


इस तरह की घटना रेलवे मुजफ्फरपुर शहर के कुछ रेलवे गुमटी पर देखी जाती है. जिनमें गोबरसही, रामदयालु नगर और सादपूरा रेलवे गेट है. इनके ऊपर रेलवे ओवरब्रिज भी प्रस्तावित है पर बन नहीं पा रहे हैं. इन तीनों रेलवे गेट पर आर ओ बी ब्रिज प्रस्तावित हैं और कई वर्षों से लंबित है.

Advertisements

#Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.