Bihar News
Advertisements

Siwan 10 June : बिहार में आज फिर एक बैंक लूट,सिवान में बदमाशों ने बंधन बैंक लूट लिया. सिवान से २५ किलोमीटर दूर मैरवा थाना के बभनौली में बंधन बैंक को हथियार के बल पर लूट लिया.बंधन बैंक से ₹3 लाख लूटे गए हैं. अपराधी 6 से 8 की संख्या में ग्राहक बनकर बैंक में घुसे.


बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया है. कुछ मिनटों के अंदर ही ₹3 लाख से भी अधिक रुपए लेकर फरार होने में सफल हो गए. लूट का विरोध करने वाले कर्मी बैंक कर्मियों की पिटाई भी की गई ऐसी सूचना है.


लुटेरों के जाने के बाद बैंक कर्मियों ने पुलिस को सूचना मिली. पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई. पहचान के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है पुलिस. बिहार और सिवान में खासकर अपराधी बेलगाम हो गए हैं. कुछ दिनों पहले ही सिवान के बैंक में लूटपाट हुई थी.

Advertisements

शुक्रवार को हुए दिनदहाड़े लूट के आसपास के लोग सहम गए. बैंक के आसपास अफरा-तफरी मची रही.बिहार में बैंक लूट की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है. बिहार में कुछ दिन पहले मुजफ्फरपुर में बैंक लूट का असफल प्रयास होने के बाद बैंक में आग लगा दी गई थी. अररिया में भी बैंक लूटपाट को अंजाम दिया गया था.

#Siwannews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.