Muzaffarpur News
Advertisements

बैंक बंद रहने के कारण अंदर से आवाज आने पर लोगों को सहम गए.

Muzaffarpur 12 June : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े खिड़की के रास्ते बैंक में घुसा चोर. मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक स्थित इंडियन बैंक के आसपास के लोगों को जब कुछ आवाजें आवाज सुनाई पड़ी तो लोग चौक गए. रविवार के दिन बैंक बंद रहने के कारण अंदर से आवाज आने पर लोगों को सहम गए.

बंद बैंक के अंदर से कुछ तोड़ने की आवाजें सुनकर लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बैंक को चारों तरफ से गिरा और बैंक के कर्मचारी को जिनके पास चाभी होती है उसे बुलाया गया.

Advertisements

Short News


कुढ़नी थाना के थानेदार अरविंद पासवान ने बताया कि बैंक में घुसे एक बदमाश को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है और पूछताछ की जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह 8:00 बजे के आसपास बैंक से कुछ तोड़ने की आवाजें सुनाई दी. लोगों ने जब जानने की कोशिश की तो बैंक के अंदर से आवाज सुनाई पड़ी. ऐसा लग रहा था जैसे बैंक में कुछ तोड़ने की कोशिश की जा रही है.

Short News

पुलिस के आने पर जब बैंक में खोला गया तो पता चला कि बैंक के जनरेटर रूम होकर बाथरूम के रास्ते चोर अंदर प्रवेश किया था. घटना रविवार को कुढ़नी के इंडियन बैंक हुई.पुलिस ने बैंक कर्मियों को इसकी सूचना दी बैंक खुलने पर पुलिस अंदर प्रवेश की गांव वाले जो चोर को अपने कब्जे में लेना चाहते थे पर पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए चोर को थाना ले जाने में सफल हुए. कुछ लोग तो थाने पर भी जुट गए पर लोगों को शांत कर वापस से भेजा गया और छानबीन की जा रही है.

#Muzaffarpurnews #crimenews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.