www.goltoo.in

Muzaffarpur Rail News : अग्निपथ के बाद सुगम होगा पथ, चलने लगेगी सभी ट्रेन

June 22, 2022 | by Goltoo

IMG-20220619-WA0058

Muzaffarpur 22 June : आज से लंबी दूरी की ट्रेन इंटरसिटी और पैसेंजर ट्रेनों की शुरुआत हो जाएगी. यात्रियों की भीड़ देखी गई. लंबी दूरी की कुछ प्रमुख ट्रेनें सप्त क्रांति और मुजफ्फरपुर हावड़ा एक्सप्रेस भी खुली.बरौनी अहमदाबाद बरौनी लखनऊ बरौनी लोकमान्य तिलक बांद्रा एक्सप्रेस भी. मुजफ्फरपुर से चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चली. ट्रेनें बुधवार से चलेंगी. गुरुवार से सभी पैसेंजर और लोकल ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा.

इंटरसिटी और पैसेंजर नहीं चलने के कारण छोटे स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. इस कारण बसों में भीड़ देखी जा रही है. बस स्टैंड पर काफी भीड़ थी सरकारी बस स्टैंड.

Bus stand

मुजफ्फरपुर में, आपदा में अवसर देखते हुए बस यात्रियों से अधिक,मनमाने किराए लिए जा रहे थे ट्रेनों के नहीं चलने से बसों से दिल्ली जा रहे लोग. बस का किराया 1500 औसतन 15 सौ के आसपास रहता है पर आंदोलन के बाद 2000 से ढाई हजार के बीच किराया वसूला जा रहा है. आपको भी सुनकर आश्चर्य होगा कि 300 से ज्यादा बसें दिल्ली जयपुर पंजाब और अन्य राज्यों के लिए खुलती है, बिहार से खासकर उत्तर बिहार से. यहां भी आपको जिस दिन जाना है तो उस दिन टिकट ने अभी मिले शायद.

बिहार से बाहर जाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है इसके भी कई कारण हैं रोजगार से लेकर आपके काम करने के वातावरण आपके रहने के आसपास के वातावरण के कारण लोग अब बिहार में रहना पसंद नहीं कर रहे. आप आसानी से रोजगार नहीं कर सकते.

आप आसानी से व्यवसाय नहीं कर सकते. रोजगार मिलेंगे नहीं. रोजगार व्यवसाय मिलने के बाद भी आप अपराधियों का आतंक चरम पर रहता है. छ्हिनताई की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है. यही कारण है कि लोग बिहार से पलायन कर रहे हैं सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे हैं.

#Muzaffarpurnews #Railnews

RELATED POSTS

View all

view all