Sports
Advertisements

Muzaffarpur 13 August : अमृत महोत्सव के अवसर पर टेनिस बॉल T 20 मैत्री क्रिकेट मैच आज शनिवार को LS COLLEGE CRICKET ग्राउंड मुजफ्फरपुर में खेला गया T 20 मैत्री क्रिकेट मैच. T 20 मैत्री क्रिकेट मैच सम्राट एकादश मुजफ्फरपुर बनाम विवेक एकादश मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया. सम्राट एकादश ने विवेक एकादश पर 91 रन से शानदार जीत दर्ज किया.


सम्राट एकादश के कप्तान समीर सम्राट एवं विवेक एकादश के कप्तान विवेक रंजन टॉस करने मैदान पर आये. विवेक एकादश के कप्तान विवेक रंजन ने टौंस किया और सम्राट एकादश ने टौस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

सम्राट एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 189 रनों का विशाल स्कोर खङा किया । सम्राट एकादश की और से ओंकार ने शानदार विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुये 75 नाबाद , तुषार ने 38 रन नाबाद , आदित्य ने 34, किशन कांत ने 13 रनों का योगदान दिया .

Advertisements


विवेक एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुये सोनू ने 2 विकेट; तरूण ने 1 एवं नृपेंद्र ने 1 विकेट लिया । जबाब में विवेक एकादश की टीम ने 16 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 98 रन ही बना पाई । फलस्वरूप सम्राट एकादश ने विवेक एकादश पर 91 रन से शानदार जीत दर्ज किया । विवेक एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुये आबिद ने 21 रन, आकाश ने 21 रन; राजन ने 8 रन विकास ने 7 रन , सौरव ने 7 रन, रघुनाथ ने 4 रन सोनू 5 रन , विवेक ने 3 रनों का योगदान दिया । सम्राट एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुये समीर सम्राट ने 2 विकेट, कुन्दन ने 3 विकेट, आलोक ने 1, निशांत ने 1 , अंकुर ने 1, आदिल ने 1 विकेट लिया । सम्राट एकादश के विस्फोटक शानदार खिलाड़ी ओंकार को शानदार प्रदर्शन 38 गेंद में 75 रन बनाने हेतु मैन औफ द मैच दिया गया ।


मैनऑफदमैच ओंकार
बेस्ट बैट्समैन तुषार
बेस्ट बौलर कुदन
बेस्टक्षेत्ररक्षक समीर सम्राट को दिया गया.
आज के अंपायर गोलू कुमार और स्कोरर अंकुर थे .

#amritmahotsav #cricket #T20match #Sameersamrat

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.