National News
Advertisements

दीपावली के समय ही दिल्ली के वायु प्रदुषण की बात क्यों उठती है? क्या बाकि महीनो में दिल्ली में वायु प्रदुषण नहीं होता है. क्या पटाखा ही जिम्मेदार है दिल्ली के वायु प्रदुषण का. दिवाली बिना पटाखा आतिशबाजी के कैसे संभव है?

New Delhi 7 September : दिल्ली में दिवाली बिना पटाखे की कैसे मनेगी? पटाखा पर प्रतिबन्ध आप सरकार द्वारा.
इस बार दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए दिवाली में आतिशबाजी से मुक्त रहेगी दिल्ली. दिल्ली की आप सरकार ने पटाखों की बिक्री और उपयोग पर 1 जनवरी 2023 तक रोक लगा दी है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट कर जानकारी दी. 2023 की दिवाली फीकी रहेगी बिना आतिशबाजी की. दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए आदेश से आतिशबाजी से ही मुक्ति मिल गई.

दीपावली के समय ही दिल्ली के वायु प्रदुषण की बात क्यों उठती है? क्या बाकि महीनो में दिल्ली में वायु प्रदुषण नहीं होता है. क्या पटाखा ही जिम्मेदार है दिल्ली के वायु प्रदुषण का. दिवाली बिना पटाखा आतिशबाजी के कैसे संभव है?

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि दिल्ली में आतिशबाजी पर प्रतिबंध रहेगा 1 जनवरी 2023 का ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री दोनों पर रोक रहेगी. पर्यावरण मंत्री ने कहा कि प्रदूषण के खतरे के कारण बैन को जारी रखने का फैसला किया है. इससे लोगों की जिंदगी बचाने की कोशिश की जा रही है. आतिशबाजी पर प्रतिबंध सख्ती से लागू किया जाएगा इसके लिए दिल्ली पुलिस से सहयोग लिया जाएगा.

Advertisements
air pollution symbolic image

ऑनलाइन पटाखों की बिक्री भी नहीं होगी और डिलीवरी भी नहीं की जा सकेगी. दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए पिछले साल की तरह इस बार भी सभी तरह के पटाखों के उत्पादन/भंडारण बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है ताकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके सके. इस बार दिल्ली में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा. यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा. प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने के लिए दिल्ली पुलिस और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य करने की योजना है.

बता दे कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या है. हर साल सर्दियों की शुरुआत के साथ वायु की गुणवत्ता बेहद खराब हो जाती है दिल्ली की हवा पहले से ही दम घोंटू है. अब आप सरकार के इस फैसले के बाद अब पटाखों पर राजनीति शुरू हो जाएगी .

#deewali #deepawali #firecrackers #delhipollution

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.