www.goltoo.in

Muzaffarpur Kidney Kand : मुजफ्फरपुर हुआ शर्मसार सुनीता किडनी कांड से, आरोपी को पकड़ने में पुलिस असफल

September 11, 2022 | by Goltoo

IMG-20220911-WA0036 (1)

मुजफ्फरपुर शर्मसार हुआ है सुनीता किडनी कांड से, बेहतर इलाज के इंतजार में सुनीता के परिवार वाले और इलाज के नाम पर खानापूर्ति हो रही है.

Muzaffarpur 11 September : सकरा के सुनीता की किडनी निकलने की पुष्टि सीटी स्कैन में, आरोपी को पकड़ने में पुलिस असफल. मुजफ्फरपुर सकरा के सुनीता को शनिवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल मुजफ्फरपुर में भी जांच कराई गई. सीटी स्कैन के बाद दोनों किडनी नहीं होने की भी पुष्टि हो गई. सुनीता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है और किडनी विशेषज्ञों की निगरानी में डायलिसिस होगी.

सुनीता और परिवार अस्पताल में

सकरा के निजी क्लिनिक में 4 सितंबर को ऑपरेशन करके दोनों किडनी बिना जानकारी दिए निकाली गई थी बच्चेदानी निकालने के नाम पर इतनी बड़ी गंभीर घटना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग और पुलिस कागजी कार्रवाई करने में लगी है. सिविल सर्जन मुजफ्फरपुर ने सकरा पीएससी के प्रभारी को जांच करने के आदेश दिए हैं. इन सभी प्रक्रियाओं के बीच पीड़ित सुनीता की हालत बिगड़ती जा रही है. सुनीता के साथ इतना बड़ा खिलवाड़ करने वाले डॉक्टर का सुराग अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है. आरोपी निजी नर्सिंग होम संचालक पवन कुमार घटना के बाद से ही नर्सिंग होम में ताला बंद कर फरार हैं.

सुनीता अस्पताल में


मुजफ्फरपुर एसएसपी ने बरियारपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव को 24 घंटे तक इस गंभीर अपराध की सुचना नहीं देने और अनुसन्धान में देरी तथा लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया है. DSP पूर्वी मनोज पांडेय को मौके पर जांच करने के लिए भेजा गया था. नर्सिंग होम के बाहर ताला बंद था.

सुनीता और परिवार अस्पताल में


मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट करने की सुविधा नहीं है इसलिए पीएमसीएच पटना भेजने की बात चल रही है जब ऐसा ही था तो पीएमसीएच से एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर क्यों रेफर किया गया.गरीब परिवार की सुनीता के पास तो पटना जाने के लिए भी पैसे नहीं इलाज कराना तो दूर की बात है. बेहतर इलाज के इंतजार में सुनीता के परिवार वाले और इलाज के नाम पर खानापूर्ति हो रही है.

मुजफ्फरपुर शर्मसार हुआ है सुनीता किडनी कांड से. मनुष्य का विश्वास अब मनुष्य से उठ जायगा ऐसी घटनाएं होती रही तो. इससे भी गंभीर बात पुलिस करवाई में देरी होना है.इस कारण आरोपी को फरार होने का समय मिल गया. इस कारण प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस और स्वास्थ्य विभाग करवाई और इलाज दोनों में असफल दिख रही है.

#kidnyekand #muzaffarpurkidneykand #crime #muzaffarpurnews

RELATED POSTS

View all

view all