Muzaffarpur News
Advertisements

मुजफ्फरपुर जिले में बढ़ रहे अपराध पर नियंत्रण और होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर एसएसपी जयंत कांत ने क्राइम मीटिंग बुलाई थी.

Muzaffarpur 11 September : मुजफ्फरपुर में एसएसपी जयंत कांत ने शनिवार को सभी डीएसपी और थाना अध्यक्ष के साथ क्राइम मीटिंग की. मुजफ्फरपुर जिले में बढ़ रहे अपराध पर नियंत्रण और होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर एसपी जयंत कांत ने क्राइम मीटिंग बुलाई थी. नगर निगम चुनाव के मद्देनजर दागी और फरार चल रहे लोगों को गिरफ्तार करना, चुनाव में अशांति और हिंसा फैलाने वाले अपराधियों को सीसीए के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश नगर क्षेत्र के थाना अध्यक्षों को दिया.

एसपी जयंत कांत ने सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में सक्रिय और फरार चल रहे वारंटी और अपराधियों की गिरफ्तारी पर भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. एसएसपी ने लंबित कांडों के निष्पादन पर भी जोड़ दिया. उन्होंने इस बात पर ज्यादा जोर दिया कि पुलिस की प्राथमिकता अपराध पर नियंत्रण और नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण कराना है. सभी थानाध्यक्षों को जरूरी ऐतिहासिक कदम उठाने और उठाते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया.


मुजफ्फरपुर के सकरा में किडनी कांड पर भी एसएसपी ने कहा कि महिला के परिजनों और पीड़िता द्वारा जो भी आरोप लगाए गए हैं उन पर आई जांच रिपोर्ट को केंद्र में रखकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं की जा रही है.
गौरतलब है कि ४ सितम्बर को सकरा के सुनीता की दोनों किडनी निजी क्लिनिक में निकल ली थी नर्सिंग होम संचालक ने.

Advertisements

#Muzaffarpurpolice #crimecontrol #crimenews #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.