Muzaffarpur News
Advertisements

एक दिन पहले ही मुजफ्फरपुर एसएसपी ने जांच में लापरवाही के लिए बरियारपुर ओपी प्रभारी को निलंबित भी कर दिया. एसएसपी जयंत कांत जांच के लिए उक्त नर्सिंग होम में पहुंचे तो उसे देखकर खुद चकित रह गए.

Muzaffarpur 11 September : मुजफ्फरपुर एसएसपी जयंत कांत खुद निकले किडनी कांड की जांच में सकरा के बरियारपुर के सुनीता देवी की दोनों किडनियों को 4 सितंबर को निकाल लिया था निजी क्लीनिक में. आरोपी फरार है और पुलिस पकड़ने में असफल रही है. एक दिन पहले ही मुजफ्फरपुर एसएसपी ने जांच में लापरवाही के लिए बरियारपुर ओपी प्रभारी को निलंबित भी कर दिया.

Muzaffarpur Kidney Kand Victim

एसएसपी जयंत कांत जांच के लिए बरियारपुर में उक्त नर्सिंग होम में पहुंचे तो उसे देखकर खुद चकित रह गए. बहार से ताला लगा था और चारों तरफ से मुआयना करने पर पीछे की तरफ से छोटा सा दरवाजा लकड़ी का दिखा और बस सटा कर रखा था. दरवाजे से होकर मुजफ्फरपुर पुलिस टीम अंदर पहुंची अंदर की हालत को देखकर सभी चौंक गए. नर्सिंग होम में इलाज के नाम पर एक चौकी थी. कुछ टेबल कुर्सियां थी और मेडिकल उपकरण भी थे.

Muzaffarpur SSP Meeting

मुजफ्फरपुर पुलिस की टीम में मेडिकल उपकरणों के साथ-साथ वहां पर उपलब्ध दवाइयां और पुर्जों को जब्त किया और जब्ती की सूची बनाकर पुलिस ले गई. क्लीनिक के आसपास भी कई मेडिकल उपकरण और दवाइयां फेंकी पड़ी थी. शुभ कांत क्लिनिक इन नामक एक नर्सिंग होम में किसी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं थी फिर भी यहां ऑपरेशन करके इलाज हो रहा था. इसी क्लीनिक में सुनीता देवी की दोनों किडनी निकाली गई थी.

Advertisements


एसएसपी जयंत कांत ने कहा कि शीघ्र ही नर्सिंग होम संचालक और ऑपरेशन में शामिल डॉक्टर को को पकड़ लिया जाएगा. प्रथम दृष्टि में सब देखकर यही लगता है कि डॉक्टर भी फर्जी होंगे इलाज कर रहे होंगे एक सवाल यह भी उठता है कि आखिर किडनी निकाली तो गई कहां. किडनी बेचने और खरीदने वालों का गिरोह सक्रिय रहता है. किडनी खरीदने और बेचने वालों वाले गिरोह पर भी नजर रख कर आरोपी तक पहुंचा जा सकता है.

#MuzaffarpurKidneykand #Sakranews #Muzaffarpurnews #sspmuzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.