Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 October : मुजफ्फरपुर में एक युवक की कथित हत्या, शव् को फंदे से टांगने का आरोप लगा है. मुजफ्फरपुर के कन्हौली खादी भंडार के नजदीक मोहल्ले में नवीन कुमार वर्मा की कथित रूप से पीट कर हत्या की गई और शव को फंदे से लटका दिया गया हत्या का आरोप पड़ोसी युवक पर लगाया गया है जो युवक पूरी घटना क्रम में आसपास ही था, यहां तक कि आरोपित को अस्पताल तक देखा गया है.

दोनों पक्षों के बातों में विरोधाभास है और मोहल्ले वालों के पास कुछ और है. मृतक पर आरोपित के के बहन से गलत संबंध होने के आरोप लगे थे. मृतक ने इस बात को स्वीकार भी कर लिया गया था जिस बात की पुष्टि मोहल्ले वालों ने की. इस बात को लेकर दोनों पक्षों में पिछले कुछ दिनों से बहस और नोकझोंक चल रही थी.

पता चलते ही आनन फानन में डॉक्टर के पास ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया

Advertisements

मृतक के परिवार वालों ने कहा कि उन्होंने आरोपित को फंदे से लटकाते हुए देखा. घर में ही सब के रहते हुए किसी को मारकर फिर फंदे से लटका ने की बात समझ में नहीं आ रही है. दूसरी बात उस समय घर के बाहर काफी लोग मौजूद भी थे और आरोपित भी उन सबों के बीच ही था. 57 साल के एक व्यक्ति को एक अकेला के व्यक्ति फंदे से लटकाने में समर्थ था या नहीं.

आरोपित के बहन के साथ गलत संबंध के आरोप स्वीकार करने के बाद लोगों ने कहा था कि अब इस लड़की की शादी होनी चाहिए किस बात की का दबाव देने के बाद आरोपी मृतक परेशान नजर आता था. आशंका है इस बात को लेकर उन्होंने खुद को फांसी लगा ली. आरोपित ने बताया कि वह तो बचाने आया था और शव को भी फंदे से नीचे उतारने में मदद किया, फिर अस्पताल तक भी गया पर पुलिस का मामला होते देख खिसक लिया था. पुलिस छानबीन में भी यह बात सामने आई है कि आरोपित हमेशा मौजूद रहा.

नवीन कुमार वर्मा दवा व्यवसाय से संबंधित नहीं थे. मृतक के पुत्र और पत्नी ने आरोप पड़ोसी एमआर सोनू पर आरोप लगाया है मार पीट कर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का. अब जांच पड़ताल का विषय है पुलिस छानबीन कर रही है.

#crimenews #Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.