Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 22 October : कांटी थर्मल प्लांट ( एनटीपीसी ) में कार्य कर रहे आईपीएच कंपनी में कार्यरत 1 कर्मी की हुई मौत बताया जा रहा है कि कर्मी राजीव राजू ग्राम केरला निवासी कांटी थर्मल आवासीय परिसर में रहता था और बीती रात छत पर से गिर गया जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया और शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

symbolic image og Kanti Thermal

वहीं, कांटी पुलिस का कहना है कि मृतक के साथियों ने बताया है कि बीती रात छत पर से गिरने से राजीव राजू घायल हो गया और इलाज के क्रम में मौत हो गई।

कांटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर साथियों को सौंप दिया एवं मामले में विस्तार से तफ्तीश करना शुरू कर दिया है।

Advertisements

कांटी के पानापुर करियात ओपी पुलिस ने हत्याकांड के नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार

कांटी थाना अंतर्गत पानापुर करियात ओपी क्षेत्र के पानापुर निवासी शिव नाथ ठाकुर के हत्याकांड के मामले में नामजद अभियुक्त धीरज कुमार उर्फ चिंटू सिंह ग्राम सूरतपुर निवासी को पानापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

#muzaffarpur #kanti #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.