Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 15 November : बीएमसी विभाग (पत्रकारिता) की छात्रा सपना भारती को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा पुरस्कार मिला है. शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा 5 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन आलेख प्रतियोगिता में एलएस कॉलेज के बीएमसी (पत्रकारिता) विभाग के द्वितीय वर्ष की छात्रा सपना भारती को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। आलेख प्रतियोगिता का विषय था — “स्वभाषा में शिक्षा आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम “

Sapna Bharti सपना भारती को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा पुरस्कार


सपना को 17-19 नवंबर के बीच भारतीय कृषि संस्थान, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविदों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।


इस अवसर पर प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर सपना को तीसरा स्थान प्राप्त होने से कॉलेज की गरिमा बढ़ी है। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपना से सीख लेने की जरूरत है। बीएमसी विभाग में हर महीने आयोजित होने वाले संगोष्ठी से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है।

Advertisements

इसके पूर्व में भी बीएमसी विभाग के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी बेहतर किया है। उन्होंने विभाग के सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। समन्वयक डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ सतीश कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ मनोज कुमार सिंह, अमरेश कुमार राय, श्री देवनंदन सहित समस्त छात्र छात्राओं ने सपना को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

#masscommunication #lscollege #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.