Headlines

पद्मश्री सम्मान से सम्मानित ‘किसान चाची’ वेंटीलेटर पर

Service Regularization
Advertisements

मुजफ्फरपुर के सरैया आनंदपुर की रहने वाली पद्मश्री सम्मान से सम्मानित ‘किसान चाची‘ राजकुमारी देवी (65) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें परिजनों ने पटना AIIMS में इमरजेंसी में भर्ती कराया.’15 जनवरी को किसान चाची की तबीयत खराब हुई थी। उन्हें गैस्टिक की समस्या हुई। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर सरैया में एक हॉस्पिटल में ले गए। प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें मुजफ्फरपुर रेफर किया गया।

Service Regularization
Kisan Chachi in Hospital

तबियत खराब होने के बाद उन्हें पटना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है।पैंक्रियाज और लीवर इंफेंक्शन के कारण उन्हें क्रिटिकल केयर में वेंटिलेटर पर रखा गया है। 48 घंटे उनके जिंदगी के लिए काफी अहम हैं।

किसान चाची की गिनती देश के उन चुनिंदा कृषकों में होती है, जिन्होंने अपनी मेहनत से खुद को ही नहीं समाज को भी बदलने का काम किया। 2015 और 2016 में अमिताभ बच्चन ने KBC में शामिल हुईं। 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनको पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था।

V.V.S. Laxman Twitter Handle

बिहार के सरैया की गरीब परिवार में जन्मी राजकुमारी देवी (Kisan Chachi) साधारण महिला से लाखों महिलाओं के लिए रोल मॉडल बनी . पहले साइकिल चाची फिर किसान चाची. गावं की महिलाओं को जागरूक किया उन्हें अंचार बनाना और खेती करना के साथ साथ मूर्तिकला भी सिखाई.50-50 किलोमीटर तक साइकिल चला कर महिलाओं को जागरूक किया,अंचार बेचे.किसान चाची ने अपने बुलंद हौसले के दम पर न सिर्फ सामाजिक बंधनों का विरोध किया, बल्कि उन्होंने अपनी मेहनत से बड़ी संख्या में महिलाओं की तकदीर को भी बदलने का काम कियाइन्ही सब से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें केबीसी में बुलाकर सम्मानित किया और 5 लाख रूपये के साथ साथ और भी जरुरी सामने को उपलब्ध कराया.
भारत सरकार ने उन्हें 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया.उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया

#kisanchachi #biharnews #muzaffarpur #kbc #amitaabhnbachhan

ये भी पढ़ें-आज से हर साल 16 जनवरी को देश में स्टार्टअप डे- PM Modi

आईएएस श्रीनाथ के,सफलता की अविश्वसनीय और आकर्षक कहानी Journey with Railway Wi-Fi to Civil Services

74th Army Day सेना दिवस-थल सेना की वीरता अदम्य साहस और शौर्य की कुर्बानी की दास्ताँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *