Sports
Advertisements

पुरुषों की कुल 8 टीम, महिला वर्ग में कुल 3 टीम भाग ले रही है.

Muzaffarpur 16 December : मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल संघ एवं मारवाड़ी व्यामशाला के संयुक्त तत्वाधान में मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 17 से 18 दिसंबर तक कंपनी बाग रोड स्थित स्थानीय मारवाड़ी व्यामशाला के वॉलीबॉल ग्राउंड में आयोजित होनी है जिसकी पूरी तैयारी पूरी हो चुकी है.

मारवाड़ी व्यामशाला मुजफ्फरपुर

इसकी जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर वॉलीबॉल संघ के सचिव पारस प्रसाद गुप्ता ने बताया है कि इस चैंपियनशिप में पुरुषों की कुल 8 टीमों ने भाग लेने की पुष्टि की है जो इस प्रकार है, सिक्स ब्रदर्स वॉलीबॉल क्लब, मारवाड़ी व्यामशाला,मुजफ्फरपुर वॉलीबॉल क्लब, नवयुवक संघ मनिका, मीरापुर वॉलीबॉल क्लब ,भगवानपुर वालीबॉल क्लब, और बीएमपी बॉयज। वहीं महिला वर्ग में कुल 3 टीमों ने भाग लेने की पुष्टि की है जो इस प्रकार है मुजफ्फरपुर वालीबॉल क्लब, मारवाड़ी व्यामशाला एवं डॉल्फिन वॉलीबॉल क्लब।


चैंपियनशिप की विधिवत उद्घाटन 11:00 बजे होगी। इसी दो दिवसीय चैंपियनशिप के आधार पर मुजफ्फरपुर जिला पुरुष और महिला टीम का गठन किया जाएगा, जो अगले माह समस्तीपुर में आयोजित बिहार राज्य सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी।
#Volleyball #Bihar #Muzaffarur

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.