Sports
Advertisements
With This Victory, Bablu XI Cricket Academy reached the next round of the District Cricket League.

Muzaffarpur 16 January : मुजफ्फरपुर में खेले जा रहे हैं मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट के तत्वावधान में डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट लीग के आज के दो मैचों में से एक मैच आरडीएस कॉलेज और एक मैच लंगट सिंह कॉलेज में खेला गया. आरडीएस कॉलेज में बबलू XI और आरव क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया.

आरव क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी की और 137 रन बनाए जिसमें 13 अतिरिक्त रन थे. संजीव ने 18 रन का योगदान दिया आशुतोष पांडे ने शानदार पारी खेली और 62 रन का योगदान दिया इसके अलावा दसवें नंबर पर खेलने आए शुभम ने अच्छी पारी खेली और 22 रन बनाए.


गेंदबाजी में आरव क्रिकेट की तरफ से आकर्षण और सिराज ने तीन-तीन विकेट लिए, अनिरुद्ध, ऋषभ, आयुष राज ने एक-एक विकेट लिए. जवाब में खेल खेलने उतरी आरव क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 18 ओवर में 91 रन पर ऑल आउट हो गई. आरव क्रिकेट अकादमी की टीम ९१ रन पर आल आउट हो गई. 91 रन में 27 अतिरिक्त रन है. आरव क्रिकेट एकेडमी की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सौरभ ने 18 रनों का योगदान दिया, अनिरुद्ध ने 12 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक नहीं छु सका और चार बल्लेबाज शुन्य पर आउट हुए.

Advertisements

बबलू एलेवेन क्रिकेट एकेडमी की तरफ से आशुतोष ने शानदार गेंदबाजी की 4.1 ओवर में 9 रन देकर 5 विकेट भी हासिल किए. आकाश, मनीष, अनु ,दिवाकर को एक-एक विकेट मिले. इस जीत के साथ बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी येल्लो डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग के अगले राउंड में तक पहुंच गई.

आज के अंपायर सचिन कुमार और सनी वर्मा थे. आज का मन ऑफ़ थे मैच हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आशुतोष पांडेय को दिया गया.

#cricket #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.