मुजफ्फरपुर नगर निगम में फिर गरमाया यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस,सफाई का मुद्दा
January 30, 2023 | by Goltoo
Muzaffarpur 30 January : मुजफ्फरपुर नगर निगम की नई सरकार का गठन हो गया है और निगम बोर्ड की बैठक भी हो चुकी है. यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस को लेकर एक बार फिर विरोध सामने आ रहा है. यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस को लेकर पर फिर से दो गुट बन गए हैं. पिछले दो साल से इन दोनों मुद्दों पर बहस की जा रही है लेना चाहिए या नहीं.

मुजफ्फरपुर में 3 घंटे से भी ज्यादा बिजली कटेगी – GoltooNews https://t.co/EVHEyvWXgx #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 30, 2023
यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस पर मेयर और उप मेयर अलग-अलग राय रखते हैं. उप मेयर डॉक्टर मोनालिसा ने यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस का विरोध किया है इसके दर बढ़ने पर भी नाराजगी जताई है. जिस इलाके में कूड़ा डोर टू डोर नहीं उठता है वहां से भी यूजर चार्ज लिया जा रहा है, पानी की सप्लाई नहीं होते हुए भी पानी का चार्ज अलग से लिया जा रहा है.
मुजफ्फरपुर के काँटी में मजदुर की संदेहास्पद स्थिति में मृत्यु – GoltooNews https://t.co/Y9CmrPohbe #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 30, 2023
मुजफ्फरपुर नगर निगम में 26 जनवरी से 1 फरवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है पर सड़कों पर स्वच्छता अभियान महज कागजी कार्रवाई भर गई है. मुजफ्फरपुर में गंदगी के अंबार लगे हैं मेयर और उप मेयर के आवास वाले इलाकों में भी कूड़े नहीं उठाये जा रहे हैं और चूना छिड़काव भी नहीं हो रहा है. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर मेयर निर्मला साहू ने स्वच्छता अभियान चलाने की घोषणा की थी.
#Muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all