Bihar News
Advertisements

BPSC Pre Test : BPSC परीक्षा में हुआ बड़ा बदलाव, अब से होगी एक कंबाइंड संयुक्त परीक्षा. बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा बार-बार नहीं देनी पड़ेगी. बीपीएससी आने वाले दिनों में एक जैसी परीक्षा के लिए अब संयुक्त या कंबाइंड प्रीटेस्ट एग्जाम लेगी. इसके लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी. मेरिट लिस्ट के साथ-साथ रिजल्ट भी अलग होंगे. ६९वे बीपीएससी की प्री टेस्ट परीक्षा कॉमन Pre Test प्री-टेस्ट परीक्षा होगी.


बिहार लोक सेवा आयोग के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने जानकारी दी कि Eऑप्शन को हटाने के लिए अलग अलग विशेषज्ञों से परामर्श लिया जा रहा है. E-विकल्प को हटाने के लिए अभ्यर्थियों की मांग काफी समय से चल रही है. इसके बारे में सभी से परामर्श मांगी जायगी.अगली बार से परीक्षा केंद्रों के विकल्प मांगे जायेंगे.

अगली बार से परीक्षा केंद्रों के विकल्प मांगे जायेंगे.

Advertisements


गौरतलब है कि बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीपीएससी और बीएसएससी परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के ऑप्शन तीन बार से बढ़ाकर 5 बार यानी परीक्षा में शामिल होने का मौका अब 5 बार मिल सकता है. वैसे यह सभी के लिए नहीं है. अभी तक विद्यार्थी 3 बार ही बीपीएससी की परीक्षा में बैठ पाते थे जो अब उन्हें दो बार और यानि अब उन्हें 5 बार मौका मिलेगा पर यह सभी अभ्यर्थियों की यह लागू नहीं होता है.

68वें बीपीएससी प्री-टेस्ट में आज 4 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया. रिजल्ट 27 मार्च को जारी किया जायगा. इंटरव्यू 11 अगस्त को होना तय है और फाइनल रिजल्ट 9 अक्टूबर को आएगा

#bpsc #bpscpt #bpscexam

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.