Muzaffarpur News
Advertisements
freshers party in journalism department of college muzaffarpur

Muzafarpur 21 March : मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज के बीएमसी विभाग में मंगलवार को 2022-2025 बैच के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। फर्स्ट इयर के संजीत कुमार मिस्टर फ्रेशर और श्रेया शर्मा मिस फ्रेशर चुनी गयीं. इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉ ओपी राय ने कहा कि इस तरह के शानदार भव्य कार्यक्रम से विद्यार्थियों में उत्साह जगता है। पढ़ाई के प्रति उनकी ललक बढ़ती है।

एल.एस. कॉलेज के पत्रकारिता विभाग में श्रेया और संजीत बनें मिस व मिस्टर फ्रेशर

उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी आपलोग अच्छे से पढ़ाई कर पूरे महाविद्यालय परिवार का नाम रौशन करेंगे। साथ ही समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभायेंगे। विभाग के समन्वयक प्रो. डॉ राजेश्वर कुमार ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने पाठ्यक्रम के अतिरिक्त कोई एक अलग हुनर अवश्य सीखना चाहिए। उससे उनका चौतरफा व्यक्तित्व का विकास होता है। पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए विश्वसनीयता बेहद जरूरी है। इसे बना कर रखें।

इस मौके पर फर्स्ट इयर की छात्रा मानसी कुमारी, निकिता कुमारी और उत्तर कुमार ने शानदार गीत प्रस्तुत किया। विदित है कि छात्रा मानसी और निकिता एक प्रतिष्ठा प्राप्त गायिका भी हैं।ये लगातार सार्वजनिक मंचों पर प्रस्तुति दे चुकी हैं।विद्यार्थियों को प्रोफेसर डॉ राजीव कुमार, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ विजय कुमार ने संबोधित किया। इस मौके पर साकिब, सान्या, सेजल, नंदिनी, आशीष, उज्जवल, गोविंद, सचिन समेत दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद थे.

Advertisements

#lscollege #muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.