राष्ट्र निर्माण में छात्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है.-प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय
March 23, 2023 | by Goltoo
Muzaffarpur 23 March : आज दिनांक 23.03.2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना की लंगट सिंह महाविद्यालय इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ. शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मौके पर अपने संदेश में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में छात्रों की एक महत्वपूर्ण भूमिका है और इस हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है.

शहीद दिवस पर भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले भगत सिंह उनके साथी राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि देते हुए प्राचार्य प्रो राय ने कहा भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव भारत मां के वे सच्चे सपूत थे, जिन्होंने अपनी देशभक्ति और देशप्रेम को अपने प्राणों से भी अधिक महत्व दिया और मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर कर गए. उन्होंने छात्रों से देश के वीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए उनके कार्यों व उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की.

इस अवसर पर लंगट सिंह महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ऋतुराज कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्य, उद्देश्य, एवं स्वयंसेवकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिज्ञासा समाज कल्याण केंद्र के सचिव एवं आपन पाठशाला के संस्थापक श्री सुमित कुमार, आर. बी. बी. एम. कॉलेज की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रेणु बाला, आर.डी.एस. कॉलेज की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पायोली, एवं एम.डी.डी. कालेज की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अनुराधा सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया.

एल एस कॉलेज परिसर में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी का समापन – GoltooNews https://t.co/w5Kuq6a9Y5 #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 23, 2023
कार्यक्रम के सफल आयोजन में छात्र स्वयंसेवक रितेश कुमार सिंह, ऋषभ राज, गौरव, हर्ष, श्रुति एवं ऋषभ रंजन ने सराहनीय योगदान दिया.
#news #muzaffarpur #nss

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all