Sports
Advertisements

Muzaffarpur 20 June : Muzaffarpur District Football League आज दिनांक 20 06 2023 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबाल मैदान में मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग का 31 वा मैच अमित इलेवन फुटबॉल क्लब और इलेक्ट्रॉनिक्स वर्ल्ड फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।आज के खेल का शुभारंभ,राजेंद्र प्रसाद साह पूर्व वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी सुधीर कुमार पूर्व वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी, सुनील कुमार कार्यकारी सचिव मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन, चंद्रशेखर कुमार उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा परिचय प्राप्त कर किया गया।

इलेक्ट्रॉनिक्स वर्ल्ड फुटबॉल टीम की ओर से एहतेश्याम ने 4 वें मिनट में और अमित इलेवन फुटबॉल क्लब की ओर से राकेश ने 7 वें मिनट में गोले किया।मध्यांतर तक दोनो टीम एक एक गोले से बराबरी पर थे । खेल के समाप्ति पर दोनो टीम एक एक गोल से बराबरी पर रहे ।

खराब खेल के लिए निर्णायक ने मुहम्मद अकीब को रेड कार्ड दिखा कर मैदान से बाहर कर दिया गया।

Advertisements

निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन, असगर हुसैन, और सुरेश महतो ने अपनी भूमिका निभाई।टूर्नामेंट संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया की लीग का अगला मैच दिनांक 21.06.2023 को आई जी फुटबॉल क्लब और यंग बॉयज फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

#Muzaffarpur #football #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.