Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 4 July : Muzaffarpur News लंगट सिंह कॉलेज में जुलाई से शुरू हो रहे नए सत्र में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा एसएसआर की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सभी विषयों के विभागाध्यक्ष को एक बैठक आयोजित की गई.

अध्यक्षता – प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि राज्यपाल महोदय के परिसर में आगमन से सभी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है तथा अभी मिलकर कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित हैं. उन्होंने कहा शैक्षणिक सत्र 2023 से स्नातक प्रोग्राम की पढ़ाई का फ्रेमवर्क पूरी तरह से बदलने जा रहा है. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में भी चार वर्षीय यूजी प्रोग्राम शुरू हो रहा है, शिक्षको को इस हिसाब से कार्ययोजना बनाने की जरूरत है. प्रो राय ने कहा शिक्षा में समानता, सक्षमता और उत्कृष्टता लाने के लिए चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) एक सक्षम माध्यम है.

अध्यक्षता - प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय
अध्यक्षता – प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

शिक्षा में महत्वपूर्ण परिवर्तन

पिछले तीन दशकों से शिक्षा में महत्वपूर्ण परिवर्तन आए हैं. हमें चाहिए कि नई प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर स्टूडेंट्स को उनके विकास के लिए अध्ययपन और अध्यापन की सुविधा दी जाए. छात्र, अभिभावक, शिक्षक सभी जवाबदेह बने ताकि हायर एजुकेशन के माध्यम से स्टूडेंट्स में मूल्यों का संचार हो और उनमें करियर बनाने के लिए सक्षमता और उत्कृष्टता विकसित हो सके.

Advertisements

व्याख्यान आयोजित करने का निर्देश


उन्होंने सभी विभागो से नियमित रूप से विभागीय सेमिनार, कार्यशाला और विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित करने का निर्देश देते हुए कहा की कॉलेज का विभिन्न प्रीमियर संस्थानों के साथ एमओयू है जिसके तहत भी शैक्षणिक गतिविधि सुनिश्चित की जाय. आईक्यूएसी समन्वयक प्रो राजीव कुमार ने एसएसआर से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. बैठक में प्रो अशोक अंशुमन,प्रो जफर सुलतान, प्रो एनएन मिश्रा, प्रो गोपालजी, प्रो ओपी रमण, प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो पियूष वर्मा, डॉ फैयाज अहमद, डॉ शैलेंद्र सिन्हा, डॉ नवीन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

#lscollege #Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.