Muzaffarpur 8 December : आज दिनांक 08.12.2023 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 31 वी चतुर्भुज कप फुटबॉल टूर्नामेंट Chaturbhuj Cup Football का पांचवा मैच ई सी रेलवे हाजीपुर और बीरगंज यूथ अकादमी Nepal के बीच के खेला गया।
Chaturbhuj Cup Football मैच का शुभारंभ
आज के मैच का शुभारंभ सत्येंद्र कुमार सिन्हा अपर आयुक्त स्टेट टैक्स के द्वारा नन्द किशोर आर्य निर्देशक प्रभात जर्दा फैक्ट्री, राणा कर्मकार आयोजन सचिव , फिरोजुद्दीन से फैज,शिव प्रसाद, पूर्व खिलाड़ी ,रामनरेश ईश्वर, शैलेंद्र कुमार सिन्हा ,कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ,बृजेंद्र चौधरी उर्फ बैजू जी, बिनोद कुमार चौधरी, राजेंद्र साह , मुहम्मद करार, नजीर हुसैन, मुहम्मद सलाउद्दीन, पंकज कुमार सिंह गुड्डू ,अश्वनी कुमार सिंह ,रमेश प्रसाद ,उमा शंकर यादव उर्फ लड्डू ,त्रिलोकी प्रसाद,की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए किया गया।

खेल प्रारम्भ होने के पहले स्वर्गीय श्री चतुर्भुज राम जी के तस्वीर पर फूल समर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।
Chaturbhuj Cup Football बराबरी पर
खेल के प्रारंभ से ही दोनों टीमों ने तेज खेल का प्रदर्शन किया। दोनो टीम के खिलाड़ियों द्वारा अच्छा और तेज खेल का प्रदर्शन किया लेकिन दोनो ही टीमें कोई गोल नही कर सकी। मध्यांतर तक दोनो टीम शून्य शून्य से बराबरी पर रही।मध्यांतर के बाद भी दोनो टीमों द्वारा कोई गोल नही किया जा सका। खेल की समाप्ति बाद दोनो टीम शून्य शून्य गोल से बराबरी पर रही।
Chaturbhuj Cup Football हाजीपुर और सिल्लीगुड़ी के बीच ड्रा https://t.co/D8LEPOGfTf #Muzaffarpur #goltoo
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 7, 2023
इस टूर्नामेंट में बीरगंज यूथ अकादमी नेपाल, जी आर स्पोर्टिंग क्लब सिल्लीगुड़ी बंगाल, इ सी रेलवे हाजीपुर,और मुजफ्फरपुर एकादश कुल चार टीमें भाग ले रही है।
निर्णायक के रूप में , श्री अरुण हंसदा इंडिया रेफ्री श्री सुनील कुमार इंडिया रेफ्री, श्री असगर हुसैन बिहार रेफ्री,श्री मुहम्मद इरशाद मल्लिक बिहार रेफ्री ने अपनी शानदार भूमिका निभाई।
फिजियो डॉक्टर के रूप में डॉक्टर शाहरुख फिरोज और डॉक्टर रितेश शरण ने अपना शानदार ढंग से सहयोग दिया।
टूर्नामेंट संयोजक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कल दिनांक 09.12. 2023 को टूर्नामेंट का अगला मैच बीरगंज यूथ अकादमी और मुजफ्फरपुर एकादश के बीच खेला जाएगा।
#chturbhujcup #football #news

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all