National News
Advertisements

Kushinagar 17 February :नौरंगियां स्कूल टोला में हुए हादसे में मरने वालों में पूजा यादव भी है पर उनकी बहदुरी के चर्चे अब देश भर में हो रहे आइये जानते हैं…

कुशीनगर के नौरंगिया गांव में हुए कुआं हादसे में मरने वाली 13 महिलाओं में 21 साल की पूजा यादव भी हैं। बहादुर बेटी अब दुनिया में नहीं है , लेकिन रात के दर्दनाक हादसे के दौरान दिखाई गई उसकी हिम्मत की चर्चा हर ओर हो रही है।उसकी बहादुरी के कारण पांच लोगों की जान बची जिसमे दो मासूम बच्चे भी हैं.

File image Puja Yadav-Twitter image


पूजा ने एक एक कर 5 लोगों की जान बचाई और छठे को बचाने में खुद संभल नहीं पाई और कुएं के अंदर समां गई.
पूजा की बहादुरी करते लोग थक नहीं रहे.सेना में जाना चाहती थी पूजा ,तयारी भी कर रही थी.पूजा ने पहले अपने माँ की जान बचाई.पूजा की माँ लीलावती एक साथ को कुएं में गिरे थे.

Advertisements
Site of Accident-Twitter Image

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूजा पर धुन सवार थी जान बचाने की.पूजा के पिता बलवंत यादव सेना में हैं और दिल्ली में पोस्टेड हैं.पूजा B.A.की छात्रा थी.आर्मी मैन पिता बलवंत यादव को बेटी की शादी की चिंता थी। नियति का खेल ऐसा रहा कि सेलेक्शन हुआ और न ही शादी हो सकी। 

Site of Accident-Twitter Image

#kushinagartragedy #kushinagar #kushinagarnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.