www.goltoo.in

Giriraj Singh in Muzaffarpur : Inaugurates Anjir Processing Unit (Hecure Agro Plant)

February 20, 2022 | by Goltoo

d4

हेक्युर एग्रो प्लांट पानापुर अमैठा में शनिवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने अंजीर के प्रोसेसिंग यूनिट का शिलान्यास किया.इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में अंजीर की खेती का चलन तेजी से बढ़ रहा है बड़े पैमाने पर किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा के लिए इसकी खेती करने लगे हैं.हिक्योर ग्रुप ऑफ कंपनी एक एग्रो टूरिज्म डेवलप कर रही है जोकि पानापुर अमैठा में स्थित है यहां ऑर्गेनिक फार्मिंग नेचुरोपैथी योगा आयुर्वेदिक और एक्यूप्रेशर का विरहट संगम होगा यह आने वाले 4-5 वर्षों में राष्ट्रीय स्तर का होगा !

आयुर्वेदिक दवा के निर्माण से लेकर स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक गुणकारी होने के कारण इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि बिहार कृषि प्रधान राज्य है यहां अंजीर की खेती कर किसान दूसरे पशुओं की तुलना में ज्यादा आर्थिक लाभ उठा सकते हैं.

इसके माध्यम से बिहार में कृषि आधारित उद्योग की स्थापना होगी और विकास तय होगा हेक्युर एग्रो के निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि अंजीर की डायना वैरायटी का ऑटोमेटिक प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की गई है किसानों को काफी फायदा होगा

हेक्युर एग्रो कंपनी किसानों को पौधा भी देगी और किसानों द्वारा उत्पादित फल को फिर खरीद भी लेगी.उद्घाटन के मौके पर सांसद वीणा देवी ने आम का पौधा लगाया जबकि केंद्रीय मंत्री ने अंजीर का पौधा लगाया.

इस मौके पर बीजेपी नेता देवांशु किशोर,संजीव ठाकुर,रंजन साहू,धनंजय कुमार झा,वीरेंद्र सिंह,अधिवक्ता राजीव कुमार,लखन लाल सिंह रमन, उमेश पांडे, विजय पांडे ,रोशन सिंह, विकास गुप्ता, भारत रत्न, डॉ विनायक, जदयू नेता सुबोध सिंह और संतोष कुमार उपस्थित उपस्थित रहे.

आयुर्वेदिक दवा बनाने के साथ-साथ ड्राइ फ्रूट प्रोसेसिंग आयुर्वेदिक दवा बनाने के साथ-साथ ड्राई फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट लगने से अब जिले में होगा प्रोसेसिंग अंजीर की खेती करने पर किसानों को ₹80 प्रति किलो की कीमत मिलेगी केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि मत्स्य पालन और मुर्गी पालन कर उद्यमी आर्थिक रूप से संपन्न हो सकते हैं.

#hecureagro #girirajsingh #anjeer

RELATED POSTS

View all

view all