Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए Garib Nath Mandir से गिरिराज सिंह फैंस आमंत्रण रथ रवाना
January 20, 2024 | by Goltoo
Muzaffarpur 20 January : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहर में आमंत्रण रथ को गिरिराज सिंह फैंस क्लब की तरफ से रवाना किया गया। गिरिराज सिंह फैंस क्लब के सभी सदस्य 22 जनवरी को सामूहिक उपवास पर रहेंगे। उक्त जानकारी क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर ने दी।
Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
आमंत्रण रथ को गरीब स्थान मंदिर के प्रधान पुजारी विनय पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इसे दिव्य सवप्न की पूर्ति होने जैसा है और कहा कि पूरा विश्व अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देखने के लिए आतुर हैं। उन्होंने इस पल को लाने, भव्य मंदिर बनवाने और संकल्प पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई भी दी।
Muzaffarpur शिक्षिका डॉ. विभा भारती कला संस्कृती पदाधिकारी https://t.co/V9NOVIRNf4 #Muzaffarpur #goltoo pic.twitter.com/fjEOY2s7oD
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 20, 2024
क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर ने कहा कि पूरे देश में राम मंदिर का स्वप्न देखने वाले बहुत हैं। वे अपनी आस्था को जबरन छिपाकर जी रहे थे। 22 जनवरी, 2024 को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही उन ग्रामीणों की दबी हुई अभिलाषा भी पूर्ण हो जाएगी।

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे तब वे हमारे भारतवर्ष के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करेंगे। मेरी प्रार्थना है कि यह मंदिर सभी भारतीयों को श्रीराम के गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

साथ उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को जिले के सभी लोग राममय माहौल बनाकर भक्ति में डूब जाए और सभी लोग राम धुन के साथ ही दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करें ताकि विश्व इतिहास में इस शुभ घड़ी को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाए। साथ ही कहा कि श्री राम रथ पूरे जिले में घूम कर 22 जनवरी को प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सनातन धर्म की रक्षा हेतु दीपावली मनाने का आह्वान करे।
इस अवसर पर गिरिराज सिंह फैंस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार, उपाध्यक्ष शंभू कुमार, अनंत विजय, धनंजय कुमार पप्पू, रोशन कुमार, पिंटू कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, दिनेश झा, सोनू कुमार, पिंटू कुमार, क्लब के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all