Headlines

Muzaffarpur Challenger Trophy 13 मार्च से, झपहां स्थित Cricket Academy Of Pathan के मैदान में

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 12 March : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित Muzaffarpur Challenger Trophy 13 मार्च से झपहां स्थित Cricket Academy Of Pathan के मैदान में आयोजित होगी इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने दी उन्होंने बताया की मुजफ्फरपुर के क्रिकेटरों के लिए ये एक बड़ा मंच होगा जहा वे अपनी प्रतिभा को क्रिकेट के पटल पर रख सकेंगे।

Muzaffarpur Challenger Trophy

Muzaffarpur Challenger Trophy 13 मार्च से
Muzaffarpur Challenger Trophy Trials at Police Line


इस चैलेंजर ट्रॉफी में मुजफ्फरपुर के सभी खिलाड़ियों को ट्रायल के माध्यम से ग्रेडिंग प्रणाली के तहद तीन अलग अलग टीम बनाए गए है जिसके नाम क्रमशः मुजफ्फरपुर टाइगर्स, मुजफ्फरपुर रॉयल्स एवम मुजफ्फरपुर थंडर्स रखा गया है ये तीनों टीम एक दूसरे से बराबर के दो दो मैच खेलेंगे मतलब एक टीम को चार मैच खेलने होंगे।


सभी मैच झपहा स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान के मैदान में खेले जाएंगे।

Muzaffarpur Challenger Trophy 13 मार्च से
Muzaffarpur Challenger Trophy at Tirhut College of Physical Education

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस चैलेंजर ट्रॉफी के सारे मैच लाल गेंद से 40/40 ओवर के खेले जाएंगे।
खिलाड़ियों को 8 :00 बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

मुजफ्फरपुर चैलेंजर ट्रॉफी का कार्यक्रम इस प्रकार है-

मुजफ्फरपुर रॉयल्स बनाम मुजफ्फरपुर टाइगर्स – 13/3/24

मुजफ्फरपुर थंडर्स बनाम मुजफ्फरपुर रॉयल्स – 15/3/24

मुजफ्फरपुर थंडर्स बनाम मुजफ्फरपुर टाइगर्स – 16/3/24

मुजफ्फरपुर रॉयल्स बनाम मुजफ्फरपुर टाइगर्स – 18/3/24

मुजफ्फरपुर थंडर्स बनाम मुजफ्फरपुर टाइगर्स – 19/3/24

फाइनल – 21/3/24

सभी मैच झपहा स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान के मैदान में खेले जाएंगे।

सभी टीमों को 8:00 बजे मैदान मे रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

सभी मैच 40/40 ओवर के लाल गेंद से खेले जायेंगे।