Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 8 April : RDS College के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत सुस्ता ग्राम में एनएसएस के कार्यकर्ताओं ने चमकी बुखार से बचाव की जानकारी दी।

RDS College में विश्व स्वास्थ्य दिवस

RDS College में विश्व स्वास्थ्य दिवस
RDS College रामदयालु नगर में प्राचार्य डॉ अनीता सिंह द्वारा ऑटो चालकों को चमकी बुखार से बचने की जानकारी दी गई।
RDS College में विश्व स्वास्थ्य दिवस
RDS College डॉ रामकुमार के नेतृत्व में चमकी बुखार से बचने की जानकारी दी

प्राचार्य डॉ. अनीता सिंह, डॉ रामकुमार एवं डॉ पयोली के नेतृत्व में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर चमकी बुखार के बारे में जानकारी दी गई। रामदयालु नगर में ऑटो चालकों को चमकी बुखार से बचने की जानकारी दी गई। उसके बाद कार्यकर्ताओं की टीम सुस्ता ग्राम पहुंची जहां चमकी बुखार के बारे में विशेष जानकारी दी गई।

RDS College में विश्व स्वास्थ्य दिवस
RDS College में विश्व स्वास्थ्य दिवस
डॉ पयोली के नेतृत्व में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर चमकी बुखार के बारे में जानकारी दी गई।
RDS College में विश्व स्वास्थ्य दिवस
RDS College में विश्व स्वास्थ्य दिवस

प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि गांवों में जागरूकता फैला कर ही चमकी बुखार से बचा जा सकता है। एनएसएस के कार्यकर्ता एवं पीरामल फाउंडेशन के पदाधिकारीगण ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है।

Advertisements


मौके पर प्राचार्य डॉ अनिता सिंह, डॉ रामकुमार, डॉ पयोली, डॉ ललित किशोर, पीरामल फाउंडेशन के श्री इफ्तखार खां, श्री वकील,बोरनाली डेका, श्री सुरक्षा एवं स्वयंसेवकों में श्रेया, श्रावणी, प्रतीक्षा, पूजा, रिंकी, रागिनी, अर्चना, एंजेल, आकाश, प्रणव एवं राहुल उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.