Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 22 April : B.R.A. Bihar University बीआरए बिहार विश्वविद्यालय सीनेट हाल में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम पर चर्चा हेतु कॉलेज के प्राचार्यो और तकनीकी विशेषज्ञों की बैठक आयोजित की गई.

B.R.A. Bihar University

अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय ने कहा कि कॉलेज से विश्वविद्यालय को संबंधित डाटा का त्रुटिपूर्ण तरीके से भेजा जाना पेंडिंग आदि समस्याओं की मुख्य वजह है.

B.R.A. Bihar University
B.R.A. Bihar University

अब सभी जरूरी सूचनाओं का एचआरएमएस द्वारा केंदीयकृत मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जा रही है. विश्वविद्यालय के एचआरएमएस सिस्टम को तकनीकी टीम द्वारा अपडेट कर सभी कॉलेजों को सूचना भेजने के लिए लॉगिन दिया गया है. कुलसचिव प्रो संजय कुमार ने कहा कि एसएसआर सबमिट करने में इन सभी सूचनाओं को आवश्यकता है तथा कॉलेज में कार्यरत सभी कर्मियों की सूचना इस सिस्टम के माध्यम से अपलोड करना है.

Advertisements

बैठक में तकनीकी टीम द्वारा एचआरएमएस के माध्यम से संबंधित जानकारी भेजने से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गईं. मौके पर प्रो कल्याण कुमार झा, प्रो प्रमोद कुमार, डॉ इम्तियाज, पोर्टल से संबंधित तकनीकी टीम के सदस्य, विभिन्न कॉलेज के प्राचार्य और आईटी विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.