Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 May : Tirhut College of Physical Education ने रेड रिबन युवा महोत्सव के विजेताओं को प्रतियोगिता दर्पण भेंट कर पुरस्कृत किया गया.

Tirhut College of Physical Education

तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय में संयुक्त सचिव श्री मनीष कुमार एवं प्रभारी प्राचार्य प्रो• ओंकेश्वर कुमार ने राज्य एड्स नियंत्रण समिति के रेड रिबन क्लब युवा महोत्सव – 2023 के तहत आयोजित जिला स्तरीय रेड रिबन रील्स मेकिंग प्रतियोगिता एवं मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रतियोगिता दर्पण की प्रतियाँ पुरस्कार स्वरूप प्रदान की।

Tirhut College of Physical Education-रेड रिबन युवा महोत्सव के विजेताओं को पुरस्कृत किया
Tirhut College of Physical Education-रेड रिबन युवा महोत्सव के विजेताओं को पुरस्कृत किया

पुरस्कृत होने वाले छात्रों में बैचलर इन फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) के प्रशिक्षु सुशील कुमार, दिलीप कुमार, रूबी कुमारी तथा डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन (डीपीएड) के प्रशिक्षु पिंटु कुमार को विजेता स्वरूप सम्मानित किया जाना है। जिसमें पिंटू कुमार को सम्मानित किया गया एवं अन्य को महाविद्यालय में पुनः सम्मानित किया जाएगा।

Advertisements

उक्त अवसर पर प्रो• अजय कुमार सिंह, प्रो• बिरेंद्र कुमार यादव, प्रो• ओमप्रकाश सिंह मौजूद रहें। कॉलेज के पीआरओ अभिषेक सोनू ने बताया कि इन सभी विजेताओं को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सौजन्य से अप्रैल 2024 से लेकर अप्रैल 2025 तक प्रत्येक माह प्रतियोगिता दर्पण की प्रतियाँ अगले 1 वर्ष तक निःशुल्क भेजी जायेगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.