Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 May : LS College में विश्व एथलेटिक्स दिवस पर, प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कॉलेज के सभी विभागों में एथलेटिक्स और खेल के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल की.

LS College में विश्व एथलेटिक्स

LS College  में विश्व एथलेटिक्स
LS College में विश्व एथलेटिक्स

उन्होंने शारीरिक फिटनेस के महत्व और खेल गतिविधियों में भाग लेने के लाभों पर जोर देने के लिए सभी विभागो के छात्रों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की. प्राचार्य प्रो राय ने इस बात पर जोर दिया कि खेल गतिविधियों से जुडाव छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने छात्रों को अपने कौशल को निखारने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए विभिन्न खेल आयोजनों और प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया.

LS College  में विश्व एथलेटिक्स
LS College में विश्व एथलेटिक्स

प्रो राय ने कहा कि विगत वर्षो में बिहार में खेल संस्कृति विकसित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई स्तरों पर सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं. राज्य में खेल विश्वविद्यालय और खेल अकादमी स्थापित करने के से बिहार में न सिर्फ खेलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे लोगों के लिए रोज़गार का सृजन भी होगा. उन्होंने कहा खेलो में अब कैरियर के भी बहुत विकल्प है. प्रो राय ने कहा कि खेलो से जुड़ाव हमारे स्वास्थ्य, मनोविज्ञानिक विकास और सामाजिक विकास के लिए एक संपूर्ण उपाय है.

Advertisements

उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन एलएस कॉलेज में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रयत्नशील है . खेल उपकरणों से लेकर प्रशिक्षण भी उत्तम व्यवस्था विगत कुछ वर्षों में सुनिश्चित की जा रही है. इसका परिणाम है कि कॉलेज के छात्र विभिन्न प्लेटफार्म पर खेलो में उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं.

LS College

प्राचार्य प्रो राय ने मौजूद शिक्षको से भी किसी न किसी शारीरिक गतिविधियों में शामिल होकर स्वास्थ का ध्यान रखने की अपील की. मौके पर प्रो एस आर चतुर्वेदी, प्रो. जफर सुलतान, डॉ अभिषेक रंजन, डॉ शशिभूषण पांडे, डॉ नवीन कुमार, डॉ सीमा कुमारी, डॉ शमशीर अली, सुजीत कुमार, ऋषि कुमार, आदि मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.