Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 15 May : B.R.A. Bihar University के कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय ने आज टी.पी. वर्मा कॉलेज, नरकटियागंज के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर एल.के. राय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Bihar University प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस

Bihar University
Bihar University प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस

यह नोटिस कॉलेज में अनियमितताओं से संबंधित शिकायतों के बाद जारी किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन को उन के द्वारा दिए गए अमर्यादित वक्तव्य का वीडियो क्लिप प्राप्त हुआ है | जिसमें उन के द्वारा छात्रों के साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया है तथा इसमें उन्होंने अपने वरीय पदाधिकारी के लिए भी अमर्यादित एवं अशोभनीय भाषा का संबोधन किया है जो की विश्वविद्यालय कार्यसंस्कृति के विपरीत है।

उक्त घटनाक्रम को माननीय कुलपति महोदय ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए उनको महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के पद से तत्काल प्रभाव से विमुक्त करने का आदेश संसूचित किया है। साथ ही यह भी आदेशित किया गया है कि वे अपना स्पष्टीकरण विश्वविद्यालय में प्रस्तुत करें कि क्यों ना इस कृत्य हेतु उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाए |

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.