Muzaffarpur 27 May : बीआरए Bihar University के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने लंगट सिंह कॉलेज के आगामी नैक मूल्यांकन प्रक्रिया की तैयारी पर चर्चा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की.
Bihar University नैक मूल्यांकन
बैठक में कॉलेज के शिक्षको तथा नैक मूल्यांकन की तैयारियों के लिए बनाई गई विभिन्न कमिटी के सदस्यो ने भाग लिया. कुलपति प्रो. राय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कॉलेज की गुणवत्ता और मानक बनाए रखने में नैक मान्यता के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने सभी को एक टीम के रूप में मिलकर काम करने और कॉलेज की सर्वोत्तम व्यवहारों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए हर विवरण पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया.

बैठक के दौरान कुलपति प्रो राय ने विभिन्न पहलुओं में कॉलेज की ताकत को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करने की रणनीतियों पर सभी का मार्गदर्शन किया. कुलपति प्रो राय ने शिक्षण, अनुसंधान. बुनियादी ढाँचा, और छात्र सहायता सेवाओं पर विशेष जोड़ देने की अपील करते हुए मान्यता प्रक्रिया में उच्च ग्रेड प्राप्त करने के लिए निरंतर सुधार और नवाचार के महत्व पर भी प्रकाश डाला. कुलपति ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए हरसंभव प्रयासों के लिए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय के समर्पण की सराहना की तथा उन्होंने शीर्ष ग्रेड प्राप्त करने की कॉलेज की क्षमता पर अपना विश्वास व्यक्त किया. प्रिंसिपल और पूरे कॉलेज समुदाय द्वारा दिखाई गई उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है, और निकट भविष्य में उनके प्रयासों से कॉलेज निश्चित ही नैक मूल्यांकन में सर्वोच्च ग्रेड प्राप्त करेगा.

कुलपति प्रो राय ने कहा कि एलएस कॉलेज की ऐतिहासिक गरिमा है जिसका 125 वर्षो का सुनहरा अतीत रहा है, इस कॉलेज की पुरानी गरिमा वापस पाने के सभी प्रयासों को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जाएगा. कुलपति ने कहा कि कॉलेज जब जुलाई में कॉलेज के 125 वर्ष पूरे करेगा तब सभी विभाग उसे अकादमिक उत्सव की तरह मनाए, जिसमें सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप आदि का आयोजन हो.

प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश राय ने अपने सभी का स्वागत करते हुए कुलपति प्रो राय को आश्वस्त किया की कॉलेज प्रशासन सभी शिक्षको एवं कर्मचारियों के सहयोग से नैक मूल्यांकन की तैयारियों उच्चतम ग्रेड प्राप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा. उन्होंने सभी से अपना सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि प्रो राय ने कहा कि विगत वर्षो में सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर, लैब एवम उपकरण तथा छात्रों को अन्य सुविधाओं के लिए बहुत काम हुए हैं जिसका फायदा निश्चित रूप से नैक मूल्यांकन में होगा. प्राचार्य प्रो राय ने कहा कि सभी शिक्षको एवं कर्मचारियों की सक्रिय रचनात्मक भागीदारी से ही नैक मूल्यांकन में कॉलेज उच्चतम ग्रेड प्राप्त कर सकेगा, सिर्फ आईक्यूएसी या समितियों के भरोसे ये संभव नही हो पाएगा.
Banaras Hindu University विकसित की गई हर्बल घी https://t.co/Mgf8K34Yn1 #goltoo #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/PEm2epgSyl
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 26, 2024
प्रो राय ने कहा कि छात्र सुविधाओ के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, इस सत्र से पुनर्निर्माण के बाद कॉलेज के हॉस्टल भी छात्रों को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. प्रो राय ने कहा नैक मूल्यांकन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय द्वारा अध्यक्षता किया जाना कॉलेज परिवार के लिए गौरव के क्षण है. उन्होंने कहा कुलपति प्रो राय के मार्गदर्शन में कॉलेज अकादमिक उत्कृष्टता, उत्तम छात्र सुविधाओ और उच्च मानकों वाला इन्फ्रास्ट्रक्चर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
Honourable VC BRABU Dr DC Rai in a seminar in senate hall. #kulgeet #muzaffarpur #goltoo @brabu_ac_in pic.twitter.com/zwZAXRg3aA
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 24, 2024
इससे पहले आईयक्यूएसी समन्वयक प्रो राजीव कुमार ने नैक मूल्यांकन से संबंधित अब तक की तैयारियों तथा आगे के रोडमैप पर सभी को विस्तार से अवगत कराया. मौके पर प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो राजीव झा, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो गोपालजी, प्रो विजय कुमार, प्रो संजीव मिश्रा, डॉ एसएच फैजी डॉ शशिभूषण पांडे, डॉ नवीन कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।