Muzaffarpur 28 May : U19 Muzaffarpur Cricket League अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी की धमाकेदार जीत।
U19 Muzaffarpur Cricket League
अभिषेक प्रथम ने लगाया नाबाद शतक 111 रन वही अभिषेक द्वितीय ने नाबाद 72 रनो की बेहतरीन पारी खेली।
स्कूल ऑफ क्रिकेट को 257 रनो के बड़े अंतर से हराया।
अभिषेक प्रथम को मैन ऑफ द मैच उनके शानदार शतक के लिए दिया गया
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग का शानदार आगाज आज से पुलिस लाइन क्रिकेट मैदान में शुरू हो गया। आज अपने पहले मैच में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी ने स्कूल ऑफ क्रिकेट को 297 रनों के बड़े अंतर से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

आज स्थानीय पुलिस लाइन क्रिकेट मैदान में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के कप्तान अभिषेक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में तीन विकेट खोकर 318 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया जिसमें अभिषेक ने 111 रनों की नाबाद दर्शनीय पारी खेली वहीं अभिषेक द्वितीय ने भी नाबाद 72 रन बनाए। इन दोनों के अलावा अमृतांशु ने 44 प्रियांशु ने 38 एवं निशांत ने 16 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिया।
गेंदबाजी में क्रिकेट अकादमी के तरफ से आशुतोष ही एकमात्र ऐसे गेंदबाज रहे जिन्हें दो सफलता मिली उनके अलावा दूसरा कोई भी गेंदबाज पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाजों के सामने प्रभाव नहीं डाल पाया।
Bihar Football team selection for Pefi Games Kolkata pic.twitter.com/ALffuSf1iq
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 26, 2024
जवाब में खेलने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट की पूरी टीम 17 ओवर में 9 विकेट खोकर 61 रन ही बना सकी। स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से अंकित ने नाबाद 25 रन बनाए उनके अलावा दूसरा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं आ सका।
गेंदबाजी में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से मुस्सबीर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके वही तौसीर ने दो प्रियांशु ने दो अनमोल ने एक एवं हिमांशु ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्ध अंपायर सन्नी वर्मा एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्ध अंपायर अविनाश कुमार थे वहीं स्कोरर के रूप में आयुष राज उपस्थित थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।