Sports
Advertisements

Muzaffarpur 5 March : मुजफ्फरपुर में बिहार राज्य विद्यालय अंडर 14 फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है. कला संस्कृति और युवा विभाग तथा जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में खुदीराम बोस स्टेडियम में बिहार राज्य विद्यालय अंडर 14 बॉयज कैटेगरी की प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ है.

MP Ajay Nishad addressing players at Khudiram Bose Stadium Muzaffarpur

फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद अजय निषाद, मेयर राकेश कुमार उर्फ पिंटू, एडीएम आपदा अजय कुमार, एलएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ ओपी राय, वार्ड पार्षद के पी पप्पू ने किया. सांसद अजय निषाद ने इस उद्घाटन के मौके पर कहा कि खेल के विकास के लिए तत्पर हैं.

साल में एक प्रतियोगिता सांसद कोष से कराने की बात भी कही .उन्होंने यह भी कहा कि एक क्रिकेट टूर्नामेंट मुसहरी के ईटीसी ग्राउंड में भी सांसद लीजेंड T20 के नाम से कराया जा रहा है.

Advertisements

उपस्थित अतिथियों ने खेल के विकास को पूरा सहयोग देने और खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनायें दी.

अंडर 14 फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच खुदीराम बोस स्टेडियम और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम सिकंदरपुर में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के पहले दिन 7 मैच खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे दिन 8 मुकाबले होने हैं. बिहार के 39 टीमों ने विद्यालय चैंपियनशिप में भाग लिया है.

पहले मैच में खगरिया ने शेखपुरा को 6-0 से हरा डाला.दूसरे मैच में मधेपुरा ने गोपालगंज को २-0 से हराया गया. किशनगंज के बीच खेले गए मैच में गया ने किशनगंज को चार गोल से हराया.

सारण ने तीन गोल से शिवहर को हराया. सिवान और दरभंगा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. सिवान ने एक गोल से दरभंगा को हराया. बक्सर और जमुई के बीच हुए मैच में बक्सर ने दो गोल से जमुई को पराजित किया.

एक बात ध्यान देने की है खेलों के उद्घाटन पर इतने खर्च किए जाते हैं पर खिलाड़ियों पर कोई ध्यान नहीं देता है. किशनगंज की टीम जब मैदान में उत्तरी तो उनके कई खिलाड़ियों के पैर में खेलने वाले जूते नहीं थे.

एक बात ध्यान देने की है खेलों के उद्घाटन पर इतने खर्च किए जाते हैं पर खिलाड़ियों पर कोई ध्यान नहीं देता है. किशनगंज की टीम जब मैदान में उत्तरी तो उनके कई खिलाड़ियों के पैर में खेलने वाले जूते नहीं थे.

फुटबॉल का खेल नंगे पांव नहीं खेला जा सकता है,खासकर जब विपक्षी टीम फुटबॉल की बूट पहने हो. गया के सभी खिलाड़ियों ने फुटबॉल के खेल में प्रयोग होने वाले बूट पहने थे पर किशनगंज के खिलाड़ियों ने पटिया बांध रखी थी और कई खिलाड़ी तो नंगे पांव ही थे. यह एक सोचनीय विषय है खिलाड़ियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है उन्हें खेल के अनुरूप उनकी ड्रेसिंग होनी चाहिए, जूते होने चाहिए. वरना घायल होने का खतरा हमेशा बना रहेगा.

मैच रेफ्री ने कोच को बुलाकर उनकी जिम्मेदारी पर खेल की शुरुआत की. खाली पांव खलेने के बाद भी खिलाड़ियों में किसी बात की सिकन नहीं दिखी.बुलंद हौसले के साथ खेला किशनगंज के खिलाड़ियों ने.

इस मौके पर खेल मुजफ्फरपुर खेल जगत के साथ-साथ सूबे के अन्य हिस्सों से भी खिलाड़ी मौजूद रहे.

#Muzaffarpurnews #Muzaffarpurfootball #sgfi #Football

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.