LS College से जुड़ी खेल इकाइयों ने प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
September 2, 2024 | by Goltoo
Muzaffarpur 2 September : LS College से जुड़ी खेल इकाइयों ने प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर विभिन्न खेल इकाइयाँ एकत्र होकर उन्हें बधाई दी तथा महाविद्यालय की पुरानी गरिमा को वापस लाने में उनके द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासों के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया.
LS College प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय का जन्मदिन

उन्होंने पूरे परिसर तथा कॉलेज क्रीड़ा मैदान सुसज्जित रखने, कॉलेज में खेल सुविधाओ को बढ़ावा देने तथा छात्रों को खेलो से जुड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए प्राचार्य प्रो राय के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की. इस अवसर पर खिलाड़ी, कोच तथा शिक्षक मौजूद रहे. सभी का उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने सभी से कॉलेज के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि अकादमिक प्रगति के साथ ही खेल, रिसर्च तथा अन्य मानकों पर भी कॉलेज को उच्चस्तरीय बनाने की दिशा में समेकित प्रयास किए जानें की जरूरत है.

मौके पर प्रो संजीव मिश्रा, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ नवीन कुमार, जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा,सचिन कुमार,मुकेश कुमार,विजय कुमार,रतनदीप कुमार,जयंत डे , ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
LS College इन्फोटेक क्लब द्वारा आईटीसी समिट का आयोजन https://t.co/bOeyMugWNl #muzaffarpur @LS_College @brabu_ac_in pic.twitter.com/YabursW15p
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 2, 2024

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all