Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 22 November : आज दिनांक 22 November 24 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान मेंRavi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता के तहत खेले गए पहले मैच में यंग बॉयज फुटबॉल क्लब और खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला शून्य शून्य से बराबरी पर रहा। दूसरा मैच स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब ने चक्कर स्पोर्टिंग क्लब को एक के मुकाबले चार गोलों से पराजित कर दिया।

Ravi Mehta Memorial Football

लीग टूर्नामेंट का 50 वा और आज का पहला मैच यंग बॉयज फुटबॉल क्लब बनाम शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। दोनों के बीच खेलेगा मैच काफी रोमांचक रहा लेकिन कोई भी टीम एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने में सफल नहीं रही खेल के समाप्ति पर दोनों टीमों के बीच मुकाबला शून्य शून्य से बराबरी कर रहा।

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football


लीग टूर्नामेंट का 51 व आज का दूसरा मैच स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब बनाम चक्कर स्पॉटिंग क्लब के बीच खेला गया । आज का मैच का शुभारंभ मुजफ्फरपुर जिला के पूर्व उपमेयर विवेक कुमार के द्वारा मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के चंद्रशेखर कुमार, असगर हुसैन निलेश सिंह ,सुरेश महतो ,विनोद कुमार चौधरी एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया गया आज के दूसरे मैच में स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सोकर फुटबॉल टीम ने चक्कर स्पोर्टिंग क्लब को एक के मुकाबले चार गोलों से पराजित कर दिया ।

Advertisements

आज के पहले मैच में निर्णायक के रूप में मोहम्मद करार सहायक निर्णायक के रूप में राकेश कुमार और सुरेश महतो प्रतिनियुक्त थे दूसरे मैच में निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन सहायक निर्णायक के रूप में शशि रंजन एवं इरशाद मलिक प्रतिनियुक्त थे।

कल दिनांक 23 11 24 को लीग टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले जाएंगे पहला मैच जागृति फुटबॉल क्लब बनाम इलेक्ट्रॉनिक्स वर्ल्ड फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच अमित 11 फुटबॉल क्लब बनाम रैंबो फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.