www.goltoo.in

Bharti Teacher Training College में आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

December 15, 2024 | by Goltoo

6f279b44-3b29-40cd-b080-d308dd8ede68

Muzaffarpur 15 DEcember : Bharti Teacher Training College सभागार में आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बीएड तथा डीएलएड प्रथम वर्ष के छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं ने भाग लिया।

Bharti Teacher Training College

Bharti Teacher Training College में आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
Bharti Teacher Training College

पाठ्य सहगामी क्रियाओं के तहत आयोजित प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने रचनात्मक, विभिन्न घटनात्मक, वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था व समसामयिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये। प्रतियोगिता में निर्णायक टीम के प्रो प्रतिमा सिंह, प्रो सुधीर कुमार ठाकुर एवं प्रो मनोज कुमार ने प्रस्तुति एवं तथ्यों के आधार पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए शुभम, साक्षी, अनामिका एवं शिवम अभिषेक का चुनाव कर पुरस्कृत किया।

Bharti Teacher Training College में आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
Bharti Teacher Training College

इस अवसर पर विभाग निरीक्षक श्री ललित कुमार राय ने प्रशिक्षुओं को सुनिश्चित तरीके से सफलता प्राप्त करने के टिप्स बताया एवं भाषण प्रतियोगिता में स्पष्ट उच्चारण और उचित उच्चारण के महत्व पर जोड़ दिया।

प्रभारी प्राचार्य डॉ राजेश कुमार वर्मा ने छात्राध्यापक एव छात्राध्यापिकाओं को आत्मविश्वास एवं प्रभावशाली संचार कौशल को विकसित करने का टिप्स बताया। बताया कि सतत अभ्यास और मेहनत से सफलता पाई जा सकती है।

अंत में वंदे मातरम गायन से आशु भाषण प्रतियोगिता की समाप्ति हुई।

RELATED POSTS

View all

view all