www.goltoo.in

International Kabaddi Player Sandeep Singh from Nangal Ambia Village Shot dead During Match See Viral Video कबड्डी के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की गोली मारकर हत्या

March 14, 2022 | by Goltoo

sandeep

Jalandhar 14 March : कबड्डी के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. लाइव खेल के दौरान उनकी हत्या हुई. कबड्डी के खेल के दौरान पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है. कबड्डी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या हो गई है .अचानक हुई फायरिंग से खलबली मच गई. ऐसा प्रतीत होता है कि संदीप की हत्या के लिए ही अपराधी आए थे.

कैमरे में कैद फायरिंग करते अपराधी कुछ लोग पेड़ों के बीच खड़े किसी पर गोली चलाते नजर आ रहे हैं जो नजर नहीं आ रहा है

ट्विटर पर शेयर वीडियो देखें.

हत्या का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में कुछ लोग पेड़ों के बीच खड़े किसी पर गोली चलाते नजर आ रहे हैं जो नजर नहीं आ रहा है।

खेल के दौरान फायरिंग हुई जिसमें कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल को कई गोलियां लगी. उनके साथी घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे पर रास्ते में उसकी मौत हो गई. संदीप नंगल की मौत की वीडियो भी वायरल हो रही है .कई लोग मोबाइलों से रिकॉर्डिंग कर रहे थे खेल के दौरान यह घटना हुई इस वजह से घटना कैमरे में कैद हो गई वीडियो में सभी चीजें स्पष्ट नहीं है पर तस्वीरों में यह स्पष्ट दिख रहा है कि संदीप नंगल अंबिया को कई गोलियां मारी गई और एक गोली तो बिल्कुल सामने से सर पर मारी.

आज सोमवार की शाम जालंधर में एक कबड्डी टूर्नामेंट में मुकाबला खेला जा रहा था उसी समय अचानक अंधाधुंध गोलियां चलनी शुरू हो जाती है जब तक लोग कुछ समझ पाते हैं संदीप नंगल को कई गोलियां लग चुकी थी. गोलियों की आवाज से मैच देख रहे हैं दर्शकों में भगदड़ मच गई और हड़कंप मच गया. लाइव मैच में खेल के दौरान हुई हत्या और अचानक गोलियों की बौछार कर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या होती है. खेल के दौरान किसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी किस तरह से हत्या हो जाती है और अपराधी आसानी से मौके से फरार हो गए.
2014 वर्ल्ड कबड्डी के मशहूर खिलाडी थे संदीप.

File Image Sandeep from Twitter

#Jalandhar #sandeepnangalambia #kabaddi

RELATED POSTS

View all

view all