Bihar News
Advertisements

Patna 16 March : बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट के रिजल्ट आ गए हैं. नवादा के सौरव कुमार और औरंगाबाद जिले के गांव अर्जुन 12वीं के साइंस टॉपर हैं. दोनों को साइंस में 472 अंक 94.4% अंक आए हैं.

सौरभ के पिता दक्षिण भारत के चेन्नई में फर्नीचर कारीगर है या बढ़ई का काम करते हैं. सौरभ से पूछा गया कि बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि यूपीएससी कर आईएएस ऑफिसर बनना चाहते हैं.

Saurav Science Topper

जैसा कि हम सभी जानते हैं बिहार बोर्ड में टॉपर घोषित होने के बाद स्क्रुटनी हुई और अर्जुन का इंटरव्यू लिया गया उसमें हिंदी में परिचय लिखा कर हैंडराइटिंग भी मिलाई गई. यह टॉपर की स्क्रूटनी का एक तरीका है जो बिहार बोर्ड पिछले कुछ सालों से अपनाया है. नवादा के काशीचक प्रखंड के उपरवा के बढ़ई मिस्त्री जो चेन्नई में काम करते हैं के बेटे सौरभ ने साइंस में टॉप किया है.केएलएस कॉलेज नवादा का छात्र है सौरव कुमार सौरभ के पिता शत्रुघ्न जो चेन्नई में रहकर बढ़ई मिस्त्री का काम करते हैं.

Advertisements

औरंगाबाद के दाउदनगर के अर्जुन ने भी साइंस में टॉप किया है. अर्जुन बड़े होकर डॉक्टर बनना चाहते हैं और लोगों सेवा करना चाहते हैं. अर्जुन ने बताया कि अगर किसी चीज को लक्ष्य बनाकर मेहनत की जाए तो लक्ष्य को पाना असंभव नहीं है. अर्जुन की पढाई दाऊद नगर स्थित अशोक इंटर विद्यालय में हुई. अशोक के पिता जो ठेकेदारी का काम करते हैं. अर्जुन को अशोक इंटर स्कूल के शिक्षकों ने बुलाकर उनकी सफलता पर बधाई भी दी और मिठाई भी खिलाया.

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड के टॉपर को इंटरव्यू के लिए 12 मार्च को बुलाया गया था इसमें परिचय लिखवाया जाता है हिंदी और अंग्रेजी में साथ में राइटिंग कैसे ली जाती है और सभी सब्जेक्ट के टीचर सवाल पूछते हैं.

आर्ट्स के टॉपर संगम राज (96.4%) के पिता ई-रिक्शा चलाते हैं और गोपालगंज के रहने वाले हैं. कटिहार की श्रेया दूसरे स्थान पर 94.2% के साथ मधेपुरा की रितिका रतन (94%) तीसरे स्थान पर रही.

कॉमर्स में पटना के अंकित कुमार गुप्ता (94.6%) फर्स्ट, नवादा के विनीत सिन्हा और गया की मुस्कान सिंह (94.4%) दूसरे नंबर पर और गोपालगंज की अंजलि कुमारी (94%) तीसरे स्थान पर रहीं।

#boardresults #biharboard #intermediate

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.