www.goltoo.in

SKJ Law College Seminar ‘भारत में आत्महत्या एक चिंताजनक स्थिति’

March 5, 2025 | by Goltoo

goltoo-2025-03-05T164717.393

Muzaffarpur 5 March : SKJ Law College मुजफ्फरपुर के सेमिनार हाल में एक सेमिनार का आयोजन हुआ जिसका विषय था ‘भारत में आत्महत्या एक चिंताजनक स्थिति’. सेमिनार का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि विश्वविद्यालय, अरुणाचल प्रदेश के प्रोफेसर डॉक्टर मनोज कुमार, महाविद्यालय निदेशक श्री जयंत कुमार, प्राचार्य डॉक्टर के. के. एन तिवारी, उपप्राचार्य प्रोफेसर बीएम आजाद, प्रशासक प्रोफेसर रत्नेश कुमार, प्रोफेसर पंकज कुमार, डॉक्टर एसपी चौधरी, सेमिनार कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर धनंजय पांडे आदि उपस्थित रहे.

SKJ Law College Seminar

सेमिनार में महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार ने अपने स्वागत संबोधन करते हुए कहा कि आज के परिवेश में आत्महत्या की समस्या एक है ज्वलंत मुद्दा है जिस पर समाज एवं सरकार को चिंतन करने की आवश्यकता है.

SKJ Law College Seminar

मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर मनोज कुमार ने उक्त विषय पर चर्चा करते हुए आत्महत्या से संबंधित ऐतिहासिक, सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक के कारकों को विस्तृत रूप से बताया. उन्होंने आत्महत्या के पांच आधार बताए जिसमे प्रेरित होकर कोई भी व्यक्ति आत्महत्या करने को बाध्य हो जाता है. इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर के के एन तिवारी ने उक्त विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि उच्चतर शिक्षण संस्थानों में हताशा के कारण आत्महत्या आम गई है जिसे तत्काल रोकने की आवश्यकता है.

SKJ Law College Seminar

सेमिनार के संयोजक प्रोफेसर धनञ्जय पांडे ने विषय प्रवेश करते हुए करते हुए उपरोक्त विषय वस्तु पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत किया और कहा कि समाज में विशेष कर महिलाएं, छात्र एवं किसान विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक समस्याओं से ग्रसित होकर आत्महत्या कर लेते हैं जिसे रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है.

इस सेमिनार को संबोधित करने वालों में मुख्यतः प्रोफेसर पंकज कुमार, डॉक्टर एसपी चौधरी, प्रोफेसर आर ए सहाय, सहायक प्रोफेसर आशुतोष कुमार, डॉक्टर अर्चना अनुपम, प्रोफेसर एके पांडे, डॉ रवि रंजन राय, प्रोफेसर विपन कुमार, प्रोफेसर शिवम, प्रोफेसर मधु कुमारी, प्रोफेसर दीक्षा शशि, प्रोफेसर आशीष कुमार सिंह, प्रोफेसर बृजेश कुशवाहा, डॉक्टर सत्यव्रत, प्रोफेसर शक्ति कुमार, प्रोफेसर आदर्श नमन, प्रोफेसर रवीश, प्रोफेसर रजनीश कुमार, प्रेमभूषण, उज्जवल कुमार आदि उपस्थित थे.
इस सेमिनार में महाविद्यालय के शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. सेमिनार में मंच संचालन प्रोफेसर अरुण कुमार पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य प्रोफेसर बीएम आजाद ने किया.

RELATED POSTS

View all

view all