Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 4 May : RDS College Muzaffarpur राम दयालु सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में रविवार को बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय की प्रेरणा से शुरू हुए स्वच्छता जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए NSS द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन प्रातः 6:45 बजे से 8:45 बजे तक महाविद्यालय परिसर में किया गया।आज जो आरडीएस काॅलेज में अभियान हुआ,वह विश्वविद्यालय के एन एस एस द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का ही हिस्सा है।

RDS College Muzaffarpur NSS द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता सिंह द्वारा परिसर में स्थापित राम दयालु बाबू, महंत दर्शन दास जी एवं महेश बाबू की प्रतिमाओं की सफाई कर की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के लिए व्यक्तिगत पहल करने का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की बुनियाद है।

RDS College Muzaffarpur NSS द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान
RDS College Muzaffarpur NSS द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान
RDS College Muzaffarpur NSS द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान

इस विशेष अभियान के अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्थित ऐतिहासिक तालाब की सफाई की। साथ ही, उन्होंने स्थानीय लोगों को जलस्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने और उन्हें गंदा न करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements

कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत भाषण डॉ. सौरभ राज, कार्यक्रम पदाधिकारी, NSS, RDS College द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों को स्वच्छता को अपनी दिनचर्या एवं संस्कृति का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

डॉ. अनुराधा पाठक, NSS समन्वयक, ने स्वच्छता अभियान की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका और युवाओं की भागीदारी को रेखांकित किया।

इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार, राजेश कुमार, अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में NSS स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितों ने स्वच्छता की शपथ ली और देश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।

you may also like to read

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.