Muzaffarpur News
Advertisements

Darbhanga 11 May : State Open Chess स्टेट ओपेन रैपिड शतरंज में गुरुकुल शतरंज अकादमी के 10 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में जीता पुरस्कार
सबसे बड़ी खासियत कि सभी खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं।

State Open Chess में गुरुकुल शतरंज अकादमी

State Open Chess में गुरुकुल शतरंज अकादमी

सैनिक शतरंज अकादमी के द्वारा दरभंगा के जाले स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में आयोजित स्वर्गीय राम स्वार्थ साह ओपेन एक दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में गुरुकुल शतरंज अकादमी, मुजफ्फरपुर के कुल 10 खिलाड़ियों ने मुख्य वर्ग एवं विभिन्न वर्गों में पुरस्कार प्राप्त किया। गुरुकुल शतरंज अकादमी की सचिव शिवानी कर्ण ने बताया कि मुख्य पुरस्कार में अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू प्रतियोगिता के उप विजेता बने।

Advertisements
State Open Chess में गुरुकुल शतरंज अकादमी

मुख्य पुरस्कार में अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी राजीव रंजन को चौथे स्थान की प्राप्ति हुई। बेस्ट गर्ल में कीर्ति कुमारी को दूसरा स्थान, बेस्ट वेटरन वर्ग में संजय वर्मा को दूसरा स्थान, अंडर 7 आयु वर्ग में लक्ष्य रंजन को प्रथम स्थान, अंडर 9 आयु वर्ग में भानु रंजन को तृतीय स्थान, अंडर 11 आयु वर्ग में संगम सेतू को तृतीय स्थान, अंडर 13 आयु वर्ग में आदर्श राज को द्वितीय स्थान, अंडर 13 आयु वर्ग में पुष्कर राज को तृतीय स्थान, अंडर 15 आयु वर्ग में दिव्यांशु राज को द्वितीय स्थान की प्राप्ति हुई। सभी खिलाड़ियों को मेडल्स, ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

State Open Chess में गुरुकुल शतरंज अकादमी

गुरुकुल शतरंज अकादमी के संस्थापक सह मुख्य प्रशिक्षक अभिषेक सोनू ने बताया कि गुरुकुल प्रत्येक वर्ग में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रही है। ये सभी खिलाड़ी ग्रामीण परिवेश में रहते है। ये सभी खिलाड़ी शतरंज के क्षेत्र में काफी मेहनत भी कर रहें हैं और अभिभावकों का भी बेहतर समर्थन अब शतरंज खेल को मिल रहा है। सरकार एवं शहर के प्रतिष्ठित लोगों का सहयोग मिलने से मुजफ्फरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में शतरंज काफी विकसित हो सकती हैं। 10 खिलाड़ियों द्वारा पुरस्कार प्राप्त किए जाने से शतरंज प्रेमियों एवं गुरुकुल के सदस्यों में हर्ष व्याप्त हैं। संरक्षक विद्युत कुमार वर्मा, मंजू कुमारी, अशोक झा, विष्णु यादव, परमेश्वर लाल कर्ण, अविनाश मोनू, कुमारी प्रियंका, कृष्ण गोपाल, श्वेता कुमारी, दीपक प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार, देवेंद्र कुमार इत्यादि ने शुभकामनाएं प्रदान की है।

परिणाम
अभिषेक सोनू – उप विजेता (ओपेन वर्ग)
राजीव रंजन- चौथा स्थान (ओपेन वर्ग)
कीर्ति कुमारी- द्वितीय स्थान – (बेस्ट गर्ल्स)
संजय वर्मा- द्वितीय स्थान (बेस्ट वेटरन)
लक्ष्य रंजन- प्रथम स्थान – (अंडर 7 आयु वर्ग)
भानु रंजन- तृतीय स्थान – (अंडर 9 आयु वर्ग)
संगम सेतू- तृतीय स्थान – (अंडर 11 आयु वर्ग)
आदर्श राज- द्वितीय स्थान- (अंडर 13 आयु वर्ग)
पुष्कर राज- तृतीय स्थान – (अंडर 13 आयु वर्ग)
दिव्यांशु राज- (द्वितीय स्थान) – (अंडर 15 आयु वर्ग)

You may also like to read….

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.