Muzaffarpur News

LS College में रसायनशास्त्र विभाग के सेवानिवृत्त श्री रवि भूषण प्रसाद वर्मा के असामयिक निधन पर शोकसभा

Advertisements

Muzaffarpur 17 May : LS College लंगट सिंह महाविद्यालय में रसायनशास्त्र विभाग के सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन श्री रवि भूषण प्रसाद वर्मा के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी. सभा में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई. प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने अपने शोक संदेश में श्री वर्मा को कर्तव्यनिष्ट और ईमानदार कर्मी के रूप में याद करते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान थे, साथ ही हमेशा छात्रों की मदद के लिए तत्पर रहते थे.

LS College में शोकसभा

LS College

रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र सिन्हा ने कहा कि श्री वर्मा अपने कार्यकाल के दौरान कॉलेज, खासकर रसायन विभाग के एक अभिन्न हिस्सा थे तथा मेहनत और समर्पण से विभाग के सभी कार्य कुशलतापूर्वक करते थे. प्रायोगिक वर्गों के संचालन में उनकी बहुत अच्छी जानकारी तथा कुशलता थी. श्री वर्मा ने 1980 से 2004 तक विभाग में अपनी सेवाएं दी. सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

श्रद्धांजलि देने वाली में आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. एसआर चतुर्वेदी, गणित विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार,कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव डॉ राजीव कुमार, डॉ आलोक कुमार, डॉ गौतम कुमार, डॉ राजेश अनुपम, डॉ नवीन कुमार, सुधीर कुमार, बैद्यनाथ सिंह, गुरु प्रसाद कश्यप, सुजीत कुमार, ऋषि कुमार, सकलदेव मिस्त्री, सत्येंद्र कुमार, सहित अन्य शामिल रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.