Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 May : GD Mother School जी. डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पाँच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का आज समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीएसपी एसी ज्ञानी तथा विशिष्ट अतिथि एडीसीपी (सर्व शिक्षा अभियान) अर्जुन प्रसाद मौजूद रहे।

GD Mother School

समापन समारोह के दौरान स्काउट एंड गाइड, कब और बुलबुल के सफल प्रतिभागियों को स्कार्फ एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सह जिला आयुक्त स्काउट एंड गाइड पंकज कुमार, प्रशासिका कविता प्रसाद साह, प्राचार्य नीलम सिंह, समाजसेवी पंकज किशोर पप्पू एवं जिला संगठन आयुक्त नवनीश कुमार उपस्थित थे।

GD Mother School

मुख्य अतिथि एसी ज्ञानी ने अपने संबोधन में कहा कि “स्काउट एंड गाइड बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम है। यह उन्हें अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सेवा की भावना सिखाता है।”

Advertisements

विद्यालय निदेशक पंकज कुमार ने कहा, “स्काउट एंड गाइड हमे कर्तव्य, अनुशासन और सहयोग की भावना का पाठ पढ़ाता है, जो बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।”

शिविर का सफल संचालन ब्लॉक इंचार्ज डॉ. वाई. एन. झा, रूपाली मजूमदार, सविता अंबष्ठा, बैशाली चौधरी, समन्वयक दिलमोहन झा, रणप्रताप जायसवाल, कल्पना सिंह, रानी कुमारी, PTI अभिषेक कुमार तथा विद्यालय के अन्य शिक्षकों द्वारा किया गया।

शिविर के दौरान बच्चों ने विभिन्न स्काउट गतिविधियों में भाग लेकर टीमवर्क, नेतृत्व और आत्मविश्वास के गुण सीखे। समापन समारोह ने बच्चों के उत्साह और आत्मबल को नई ऊर्जा प्रदान की।

You may also like to read….

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.