Hamilton 22 March : क्रिकेट का महिला वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. भारत ने सेडोऑन पार्क हैमिलटन में आज बांग्लादेश को 110 रनों से हराकर करारी मात दी है. बांग्लादेश के सामने 230 रनों का लक्ष्य रखा. जिसके जवाब में बांग्लादेश टीम 119 रन पर ऑल आउट हो गई.

आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में आज भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को करारी हार दी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 229 रन बनाए इसके जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 40.3 ओवरों में 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. भारत की तरफ से यास्तिका भाटिया ने शानदार 50 रनों का योगदान दिया. जबकि शेफाली वर्मा ने भी शानदार 42 रन बनाए. गेंदबाजी में बांग्लादेश की तरफ से ऋतु मोनी ने तीन और नाहिदा अख्तर ने दो विकेट लिए. भारत की ओर से यास्तिका भाटिया ने शानदार बल्लेबाजी की और 80 गेंदों का सामना करके और अर्ध शतक जमाया. भाटिया के अर्ध शतक में 2 चौके शामिल हैं. भाटिया का साथ शेफाली वर्मा ने बखूबी निभाया. शेफाली वर्मा ने 42 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए. ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 51 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 21 रन की पारी खेली.

भारत की ओर से पूजा वस्त्रकर ने अपने अच्छे खेल को जारी रखते हुए 33 गेंद में दो चौकों की मदद से 30 रन बनाया और नाबाद रहे. राणा ने 23 गेंद में 27 रन बनाए. हरमनप्रीत कौर ने 23 गेंदों में केवल 14 रन बना पाई.
बांग्लादेश की गेंदबाजी में ऋतु मोनी ने 10 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिए. नाहिदा अख्तर ने 9 ओवर में 42 रन देकर दो विकेट लिए. जहांआरा आलम ने 8 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट लिए.
इस जीत के साथ भारत और पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गया. पहले स्थान पर 12 पॉइंट के साथ ऑस्ट्रेलिया है. साउथ अफ्रीका 8 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर है. भारत 6 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर साथ ही वेस्टइंडीज भी 6 अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं.
Team | Match | Win | Loss | Run Rate | Points |
Australia | 6 | 6 | 0 | +1.287 | 12 |
S. Africa | 5 | 4 | 1 | +0.092 | 8 |
India | 6 | 3 | 3 | +0.768 | 6 |
West indies | 5 | 2 | 3 | -0.885 | 6 |
England | 6 | 2 | 3 | +0.327 | 4 |
Newzealand | 6 | 2 | 4 | -0.229 | 4 |
Bangladesh | 5 | 1 | 4 | -0.754 | 2 |
Pakistan | 5 | 1 | 4 | -9.878 | 2 |
बांग्लादेश की बैटिंग अच्छी नहीं रही शुरुआत ही खराब रही छठे ओवर में शर्मिन अख्तर 5 रन बनाकर राजेश्वरी गायकवाद की गेंद पर आउट हुए. दूसरी सफलता पूजा वस्त्र करने पर हैं फरगना होक को एलबीडब्ल्यू आउट किया अंपायर ने नॉट आउट दिया पर मिताली राज ने वीआरएस की मांग की.बांग्लादेश का तीसरा विकेट 28 के ऊपर के स्कोर पर गिरा कप्तान निगार सुल्ताना 11 गेंदों में 3 रन बना सके सलामी बल्लेबाज मुर्शिदा खातून 54 गेंद में केवल 19 रन बनाए और पूनम यादव की गेंद पर आउट हुए मैच का दूसरा कैच हरमनप्रीत कौर ने पकड़ा.अगली विकेट स्नेह राणा ने रूमाना अहमद को 2 रनों पर आउट किया. यह पांचवां विकेट था.
Bihar Diwas 2022 : क्यों मनाया जाता है बिहार दिवस ? – GoltooNews https://t.co/UTubnlLrSw #BiharDiwas #BiharNews pic.twitter.com/VliAeJUZU0
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 22, 2022
मैच की खासियत है बांग्लादेश ने 76 गेंदों के बाद पहला चौका लगाया. बांग्लादेश की फर्क ना साथ में 12 घंटे में सुनी पर आउट हुए. पूजा वस्त्रकर ने इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है.
भारत सेमीफाइनल का प्रबल दावेदार बना इस बड़ी जीत से.अब भारत को एकमात्र मुकाबला 27 मार्च को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।

#iccworldcup #womensworldcup #teamindia