Muzaffarpur 15 July : RDS College Muzaffarpur रामदयालु सिंह महाविद्यालय में सावन मिलन सह हरियाली उत्सव मनाया गया।
RDS College Muzaffarpur में सावन मिलन
RDS College Muzaffarpur में शिक्षक कर्मचारी व छात्रों ने पारंपरिक परिधानों में उपस्थित होकर सावन उत्सव मनाया। शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने गीत- संगीत, लोकगीत एवं मनोरंजक गतिविधियों की प्रस्तुति की।
छात्राओं ने सावन से संबंधित चित्र भी बनाए। छात्राओं ने महिला शिक्षकों के हाथों में मेहंदी लगाया। उन्होंने मेहंदी गीत की भी प्रस्तुति की।




सावन का महीना हमें प्रकृति के करीब लाता है: प्राचार्य डॉ अनिता सिंह
“आया सावन झूम के” गीत पर छात्राओं ने मनमोहन नृत्य की प्रस्तुति की। सभी विभागों की महिला शिक्षक एवं महिला कर्मचारियों ने भी स्वच्छंद रूप से अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।

91st Bihar Athletics Championship 2025 मुजफ्फरपुर एथलेटिक्स https://t.co/DzCUBDtPUR #Muzaffarpur #Bihar #athletics pic.twitter.com/k5ZMNDRHjB
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 14, 2025
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने सबों को सावन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सावन का महीना प्रकृति प्रेम को प्रदर्शित करता है। इस महीने में पेड़ पौधे हरे भरे होकर प्रकृति की सुंदरता के साथ पर्यावरण के महत्व को बताते हैं। उन्होंने सावन के आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय है। इसी महीने शिव पृथ्वी पर अवतरित होकर ससुराल गए थे जहां उनका स्वागत जलाभिषेक से किया गया था। इस महीने शिव को जल चढ़ाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ कृतिका वर्मा व डॉ नीरज कुमार मिश्रा ने किया।

मौके पर डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ आर एन ओझा, डॉ रजवी, डॉ हसन रजा, डॉ कृतिका वर्मा, डॉ सारिका चौरसिया, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ देवेंद्र प्रताप तिवारी, डॉ स्नेह लता, डॉ आयशा जमाल, डॉ सुमन लता, डॉ मंजरी आनंद, डॉ प्रियंका दिक्षित, डॉ मीनू , डॉ पूनम, डॉ कुमारी वंदना, डॉ ललित किशोर, डॉ प्रवाल चटर्जी, कुमारी सोनी वर्मा, डेजी कुमारी, कुमारी निधि, श्रीमती सविता,श्री निर्मल कुमार शर्मा, श्री रामनाथ सिंह,श्री कार्तिक पुर्णेन्दु,श्री धीरज कुमार , श्री राहुल कुमार,श्री चन्दन कुमार,श्री विजय कुमार,श्री राजीव कुमार,श्री रौशन कुमार,श्री रजनीश कुमार , श्री नितेश कुमार,श्री अलोक कुमार,श्री नविन कुमार, श्रीगोपाल शाही,श्री दिलीप कुमार,श्रीमती पुतुल कुमारी,श्रीमती वीणा कुमारी,श्री उज्जवल कुमार,श्री पंकज कुमार,श्री गौरव कुमार,अलका कुमारी,श्री मनीष कुमार,श्री दीपक कुमार,श्री विजय तिवारी,श्री इंदल कुमार,श्रीमती रागिनी,श्रीमती अंजलि,वैदेही कुमारी आदि मौजूद रहे.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।