Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 25 July : Nitishwar College में डॉ. प्रमोद कुमार ने नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने उनका स्वागत किया। नए प्राचार्य ने कॉलेज के चतुर्दिक विकास, अनुशासन व छात्रों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता बताया।

डॉ. प्रमोद कुमार ने Nitishwar College के प्राचार्य पद का किया ग्रहण

Nitishwar College में शुक्रवार को डॉ. प्रमोद कुमार ने नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक रूप से स्वागत किया और पदभार सौंपा। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, अतिथि प्राध्यापक एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे और उन्होंने डॉ. कुमार का बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

डॉ. प्रमोद कुमार ने Nitishwar College के प्राचार्य पद का किया ग्रहण

पदभार ग्रहण करने के पश्चात डॉ. प्रमोद कुमार ने शिक्षक एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय का चतुर्दिक विकास उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना, नियमित सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन, अनुशासन बनाए रखना तथा एक सकारात्मक और शिक्षाप्रद माहौल बनाना आवश्यक है।

Advertisements
डॉ. प्रमोद कुमार ने Nitishwar College के प्राचार्य पद का किया ग्रहण

प्राचार्य डॉ. कुमार ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, संगोष्ठी, परिचर्चा, क्विज प्रतियोगिता और सेमिनार जैसे गतिविधियों का आयोजन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस महाविद्यालय के विकास में पूर्व प्राचार्य, सेवानिवृत्त प्राध्यापक, पूर्ववर्ती छात्र, वर्तमान शिक्षक, अतिथि प्राध्यापक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, और इसी परंपरा को वे सभी के सहयोग से आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. रजनीश कुमार गुप्ता, डॉ. विकास कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और डॉ. प्रमोद कुमार को प्राचार्य पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.