Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 8 September : B.R.A. Bihar University, मुजफ्फरपुर व आकाशवाणी पटना के संयुक्त तत्वावधान में 10 सितंबर 2025 को विश्वविद्यालय सीनेट हॉल में आकाशवाणी प्रसारण के 90 वर्ष पूर्ण होने पर तत्काल भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें स्वतंत्रता आंदोलन से अमृत काल तक आकाशवाणी की भूमिका, राष्ट्र निर्माण, सैनिकों का मनोबल, भारतीय संस्कृति-साहित्य और नवभारत के विकास में योगदान जैसे विषयों पर छात्र अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

B.R.A. Bihar University तत्काल भाषण प्रतियोगिता 10 सितंबर को

B.R.A. Bihar University तत्काल भाषण प्रतियोगिता 10 सितंबर को

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर व प्रसार भारती आकाशवाणी पटना के संयुक्त तत्वावधान में आकाशवाणी प्रसारण के 90 वर्ष पूर्ण होने पर “तत्काल भाषण प्रतियोगिता” का आयोजन विश्वविद्यालय सीनेट हाल में 10 सितंबर को होगा।

कार्यक्रम के समन्वयक विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग में समुचित तैयारी को लेकर बैठक किया।
उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को होने वाली तत्काल भाषण प्रतियोगिता का विषय निर्धारित कर लिया गया है। जो इस प्रकार है।

Advertisements
  1. स्वतंत्रता आंदोलन से अमृत काल तक-आकाशवाणी की स्वर गाथा
  2. राष्ट्र निर्माण में आकाशवाणी: जन-जन की आवाज से जन-जन का विश्वास
  3. सीमाओं पर सैनिकों का मनोबल और आकाशवाणी का संदेश
  4. भारतीय संस्कृति, साहित्य और लोक परंपराओं के संवाहक के रूप में आकाशवाणी
  5. नवभारत के विकास में आकाशवाणी की भूमिका-शिक्षा, कृषि और जागरूकता का प्रसार
    समन्वयक ने बताया कि 10 सितंबर को विश्वविद्यालय सीनेट हॉल में पूर्वाह्न सारे 10: 30 बजे से प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
    प्रतियोगिता में महाविद्यालय/विभाग के दो छात्रों का प्रतिभाग प्राचार्य/विभाग अध्यक्ष के मनोरंजन पर होगा। भाषण का समय 2 मिनट निर्धारित किया गया है।
    बैठक में समन्वयक डॉ मनोज कुमार, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता, डॉ राकेश कुमार रंजन, डॉ सुशांत कुमार, डॉ मनीष कुमार झा एवं डॉ ललित किशोर उपस्थित रहे।

https://goltoo.in/wp/mddm-college-suicide-prevention-day/

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.