www.goltoo.in

East Zone Inter University Football Championship के लिए बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की टीम रांची रवाना

January 3, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-01-03T183414.195

Muzaffarpur 3 January : East Zone Inter University Football Championship में भाग लेने हेतु बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम 5 जनवरी 2026 को होने वाले मुकाबलों के लिए रांची विश्वविद्यालय रवाना हुई। कुलपति प्रो. डॉ. दिनेश चंद्र राय ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

East Zone Inter University Football Championship

East Zone Inter University Football Championship में भाग लेने के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर की फुटबॉल टीम को 5 जनवरी 2026 से होने वाले मुकाबलों के लिए रांची विश्वविद्यालय, रांची रवाना किया गया। टीम के प्रस्थान के अवसर पर माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. दिनेश चंद्र राय ने खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।

East Zone Inter University Football
East Zone Inter University Football

कुलपति महोदय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की और कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

इस प्रतियोगिता के लिए टीम के साथ टीम मैनेजर के रूप में श्री सुनील कुमार सिंह को भेजा गया है। वहीं इस अवसर पर खेल सचिव डॉ. अशोक कुमार शाह ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा जताई। विश्वविद्यालय परिवार ने टीम की सफलता के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

RELATED POSTS

View all

view all